लोगों को मारकर उनके मास से बनाते थे आचार…सीरियल किलर कपल की खौफनाक कहानी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 03 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनियाभर में एक से एक ऐसी वारदातें होती है, जिनका कोई ओरछोर ही नहीं होता। अच्छा जरा सोचिए कि एक सीरियल किलर किसी को कितने भयानक तरीके से मार सकता है? उसकी जान ले लेगा? या जान लेने से पहले उसे यातनाएं देगा? लेकिन आज जो कीलिंग की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो हैरत में तो डालती ही है इसके साथ साथ सोचने पर मजबूर कर देती है कि किंलिंग को अंजाम देने वाले इंसान की शख्ल में शैतान तो नहीं? 

साल 2017 ये वही साल है जब एक अलग तरह की वारदात सामने आयी दूर देश रूस से, जिसमें शामिल था एक मैरेड कपल जिनको पुलिस ने धर दबोचा था। गिरफ्तारी के वक्त ये कपल पर एक वेट्रेस के साथ साथ और भी कई लोगों को मारने का आरोप लगा था। अब आप कहेंगे कि इस मर्डर में ऐसा क्या अलग है? तो चलिए आपको इन मर्डर से जुड़ी आगे की स्टोरी बता देते हैं। 

इन दोनों पर आरोप है कि ये दोनों जब लोगों को मौत देते तो उसके बाद भी इनके मन को सुकून नहीं मिलता, क्योंकि इनकी क्रूरता लोगों को मौत देने के बाद जारी रहती लेकिन कैसे? दरअसल, गिरफ्तार हो जाने के बाद इस कपल ने ऐसे ऐसे राज खोले कि जिससे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ऐसे खुली दोनों की पोल 

रूस में एक शहर है क्रासनोदर जिसमें पुलिस को गश्त के वक्त एक मोबाइल फोन हाथ लगा और जब इस फोन को चेक किया गया तो उसमें जो फोटोज दिखाई दी वो भयानक राज से पर्दा उठा रही थीं। पुलिसवालों ने उस फोन में पड़ी फोटोज में ऐसा क्या देखा कि उनके होश उड़ गए। दरअसल फोन में कुछ इस तरह की फोटोज दिखी थीं कि एक आदमी इंसानी शरीर के साथ सेल्फी लिए हुए था। फिर क्या था फोटो के बेस पर उस सेल्फी वाले शख्स की खोज शुरू कर दी और छानबीन के दौरान क्रासनोदर शहर से दिमित्री बाकेशेव और उसकी बीवी नतालिया को पुलिस गिरफ्तार किया।

पुलिस के सामने उगले सारे राज

पुलिसवालों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो इस कपल ने माना कि उन्होंने 30 से ज्यादा लोगों को मार दिया और उनके मांस से वो अचार बनाया करते थे। इसके बात वहीं के लोकल रेस्टोरेंट में उस अचार को बेच दिया करते थे। इस केस के बाद रूस के कई शहरों में खलबली मच गई। इस कपल के घर की जब तलाशी ली गई, तो पुलिसवाले दंग रह गए। इनके घर ले पुलिसवालों ने 8 लोगों के बॉडीपार्टंस बरामद किए और 19 लोगों की खाल भी मिली थी।

खोजबीन में ये भी पाता चला कि अपने घर में इस कपल ने एक तहखाना भी बनाया हुआ था जहां वो अपने शिकार के बॉडी पार्ट्स रखा करते थे और उनके साथ सेल्फी लिया करते थे। दिमित्री बाकेशेव और नतालिया पहले लोगों को मार डालते और फिर मारे गए लोगों के शरीर से खाल भी  उतार लेते थे।

लोगों को अपना शिकार बनाते कैसे थे दोनों?

पहले वो अपने शिकार को एक तरह का ड्रग्स देते फिर जब उनको नशा चढ़ता तो उनकी हत्या कर डालते। पुलिसवालों ने दोनों लोगों का टेस्ट्स भी करवाए जो कि मनोरोग से जुड़े हैं, हालांकि इस टेस्ट में दोनों को बिल्कुल स्वस्थ पाया गया और फिर उन दोनों को उनके किए की सजा कुछ इस तरह से दी गई कि इस कपल को 12 साल जेल हो गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds