O Romeo Movie Review: आखिरकार 13 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा थी। खास बात यह है कि यह फिल्म शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की साथ में चौथी फिल्म है, इसलिए फैंस की उम्मीदें पहले से ही काफी हाई थीं। जिन लोगों को रोमॉन्स और एक्शन देखना पसंद है उनके लिए ये फिल्म एक अच्छा पैकेज साबित हो सकती है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं ओ रोमियो को देख कर कैसा रहा फैंस का रिएक्शन। क्या कहा क्रिटिक्स ने, और कौन कौन से है स्टार्स है फिल्म में…
फिल्म का पहले दिन फैंस का रिएक्शन
फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) नजर आ रही हैं। इसके अलावा नाना पाटेकर (Nana Patekar), विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), अविनाश तिवारी (Avinash Tiwari), दिशा पाटनी (Disha Patani) और फरीदा जलाल (Farida Jalal) जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ कमीनें और हैदर के बाद तीसरी फिल्म लेकर आए हैं। ओ रोमियो को देखने के बाद अगर ये कहा जाए कि विशाल भारद्वाज ने अपनी तीनों फिल्मों के जरिए नए और वर्सेटाइल शाहिद कपूर से उनके फैंस को मिलवाया है तो ये कहना गलत नहीं होगा।
सुबह के शो शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म के रिव्यू आने लगे। पहले दिन का पहला शो देखने वाले दर्शकों ने खुलकर अपनी राय रखी। एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए 5 में से 4.5 स्टार दिए। उसने शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म में स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाए रखा और कुछ फैंस शाहिद कपूर की इस फिल्म को अब तक की बेस्ट मूवी बता रहे है।
शाहिद की बॉडी लैंग्वेज की तारीफ़ हुई
शाहिद का रफ एंड तफ रोल उनके फैंस को खूब भा रहा है। साथ ही तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी , तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी के काम को भी सराहा गया। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए। उसके मुताबिक यह एक दमदार गैंगस्टर रोमांस है। उसने शाहिद की बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन की तारीफ की, जबकि तृप्ति को मजबूत और गरिमापूर्ण किरदार में बताया। साथ ही नाना पाटेकर के रोल को कहानी में ट्विस्ट लाने वाला बताया गया। एक और दर्शक ने फिल्म को “तूफान की शुरुआत” कहा। बिना कहानी का खुलासा किए उसने लिखा कि अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है।
एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग भी मजबूत रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ के 1.18 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जिससे करीब 3.27 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है (रिजर्व सीटों को छोड़कर)। उम्मीद है कि अंतिम आंकड़ा इससे ज्यादा होगा।
शाहिद के लिए क्यों खास है ये फिल्म?
बता दें कि ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर के करियर की अहम फिल्म मानी जा रही है। उनकी आखिरी बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट Kabir Singh थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म उनके लिए एक जोरदार वापसी साबित होगी। इसके अलवा आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 60 से 65 करोड़ रुपये है। अगर शुरुआती रिव्यू ऐसे ही बने रहे तो फिल्म जल्द ही हिट क्लब में शामिल हो सकती है। कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ को पहले दिन दर्शकों से मिला-जुला लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सबकी नजरें बॉक्स ऑफिस के असली आंकड़ों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि यह फिल्म सच में तूफान लाती है या नहीं।




























