Trending

Saif Ali Khan Statement: सारा और इब्राहिम की परवरिश पर सैफ का बयान, मां के पास रहकर भी कैसे जुड़े रहे जड़ों से

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 12 Feb 2026, 12:07 PM | Updated: 12 Feb 2026, 12:07 PM

Saif Ali Khan Statement: फिल्म इंडस्ट्री के छोटे नवाब सैफ अली खान आज कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे है, दोनो के दो बच्चे भी है, लेकिन सैफ अली खान के लिए सबसे ज्यादा प्राउड फील कराने वाले है उनके दोनो बड़े बच्चे..सारा अली खान और इब्राहिम अली खान.. जो कि सैफ की पहली पत्नी और फेमस एक्ट्रेस अमृता सिंह के बच्चे है। दोनो ने 1991 में शादी की थी लेकिन दोनो का 2004 में तलाक हो गया.. मगर तलाक के बाद उनके दोनो बच्चों की कस्टडी उनकी मां अमृता को दी गई।

सिख वैल्यू के साथ इस्लामिक वैल्यू

बावजूद इसके आज भी सारा और इब्राहिम अपने पिता के ज्यादा करीब है और सिख वैल्यू के साथ इस्लामिक वैल्यू को भी पूरी तवज्जो देते है.. लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक वक्त ऐसा भी था जब सैफ को सबसे ज्यादा इसी बात की चिंता थी कि उनके बच्चे किस धर्म को ज्यादा वैल्यू देंगे… अपने इस वीडियो में जानेंगे कि शादी के बाद अमृता ने भी धर्म बदल लिया था, वहीं बच्चों के इस्लाम मानने पर भी सवाल उठाये गए थे, ऐसे में क्या वाकई में सैफ के कहने पर ये सब किया गया था, इसका जवाब खुद सैफ ने दिया है।

सैफ और अमृता की शादी

दरअसल सैफ ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अमृता को देखा था तो वो उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे, जबकि वो अमृता 12 साल बड़ी थी, सैफ ने बिना देरी के अमृता को प्रोपोज कर दिया, मगर अमृता ने उन्हें जवाब देने के बजाय डिनर पर इन्वाइट किया। सैफ ने बताया कि डिनर डेट के बाद दोनो का रिश्ता शुरु हो गया। हालांकि सैफ की मां शर्मिला को उनके रिश्ते से परेशानी थी, उन्हें लगता था कि अमृता उनके लिए सही नहीं है। वो हमेशा कहती थी कि बस खुश रहना, लेकिन शादी मत करना। मगर सैफ ने एक दिन अचानक अक्टूबर 1991 में अमृता से शादी कर ली। सैफ अपने करियर के शुरुआत में थे और अमृता टॉप एक्ट्रेस थी, मगर सब अच्छा था।

कहते है कि शादी के बाद सैफ की मां की तरह ही अमृता ने भी इस्लाम अपनाया था, और मौलवी के कहने पर अमृता का नाम अजीजा रखा गया था। हालांकि ये अस्थाई रूप से था। लेकिन सैफ अली खान जब इसके लिए ट्रोल हुए तो उन्होंने सफाई दी थी कि उन्होंने कभी अमृता से धर्म बदलने को नहीं कहा था, ये उनका नीजि फैसला था, जिसका मैने सम्मान किया था।

जब बेटी हो गई कंफ्यूज 

अमृता सिंह खुद एक सिख परिवार से आती है, सैफ से शादी एक बाद भी उन्होंने अपने धर्म को भी छोड़ था। 1995 में उनकी बेटी सारा का जन्म हुआ और 2001 में बेटे इब्राहिम को जन्म देने के मात्र 3 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। बच्चे अमृता के साथ ही रहते थे। इस बीच सारा थोड़ी समझदार हो चुकी थी और उन्होंने अपने माता पिता को अलग अलग धर्मों के अनुसार चलते देखा। इस कारण वो कभी कभी कन्फ्यूज भी हो जाती थी, लेकिन उनके लिए राहत की बात थी कि माता पिता ने उन्हें कभी किसी एक धर्म को फॉलो करने को नहीं कहा।

इस कारण सारा ने दोनों धर्मों को समान वैल्यू देना सिखा। वो दोनों का सम्मान करती है। खुद एक बाद सारा ने बताया था कि जब वो स्कूल में थी तो बच्चे अक्सर सवाल करते थे कि तुम्हारी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान… सारा खुद सारा सुल्ताना और इब्राहिम अली खान लिखते थे, जिससे कंफ्यूज होकर उन्होंने अपनी मां से पूछा था कि वो असल में है कौन, तो उन्होंने कहा था कि तुम इंडियन हो… मां की इस बात ने उनका दिमाग क्लियर कर दिया था।

सैफ ने कहा कि उन्हें अलग होने के बाद भी अमृता पर भरोसा था कि वो उन्हें इस्लामिक रूट्स से कभी अलग नहीं होने देंगी.. और अमृता ने उनका विश्वास बनाये रखा। उन्होंने बच्चों को एक बेहतर परवरिश दी है। आज सारा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है, वहीं इब्राहिम ने भी 2023 में नादानियां फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर दी है। दोनो बच्चे अपने माता पिता दोनो के साथ काफी करीब है। जो शायद इसलिए उन्हें सबसे बेहतर स्टार किड्स बनाते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds