Trending

IT Stock Crash: भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों में हड़कंप, अमेरिकी AI टूल की एंट्री ने बढ़ाई बेचैनी

Nandani | Nedrick News Published: 04 Feb 2026, 10:30 AM | Updated: 04 Feb 2026, 10:34 AM

IT Stock Crash: अमेरिकी शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत काफी सुस्त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स मंगलवार की बड़ी तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,739.13 के मुकाबले फिसलकर 83,252.06 पर ओपन हुआ, हालांकि कुछ ही मिनटों में रिकवरी दिखी। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कमजोर शुरुआत करते हुए 25,727.55 से नीचे आकर 25,563.95 के स्तर तक चला गया।

और पढ़ें: WhatsApp Privacy controversy: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप- मेटा डेटा शेयरिंग पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा– भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में

ओपनिंग के साथ ही टूट पड़े आईटी शेयर (IT Stock Crash)

बुधवार की सुबह आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। जैसे ही बाजार खुला, दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। TCS करीब 5.37 फीसदी, Infosys 6.10 फीसदी, HCL Tech 5.83 फीसदी और Wipro करीब 4 फीसदी तक टूटता नजर आया। LT Mindtree में भी 6.54 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा Tech Mahindra लगभग 4.95 फीसदी गिरकर 1724 रुपये पर पहुंच गया।

मिड और स्मॉल आईटी शेयरों पर भी दबाव

सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि मिड और स्मॉल कैप आईटी शेयरों पर भी असर दिखा। Persistent Systems का शेयर करीब 6.90 फीसदी टूटकर 6082 रुपये पर आ गया। Coforge में 6.10 फीसदी, Mphasis में 5.40 फीसदी और Info Edge में 4.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Tata Elxsi भी करीब 2.74 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा। कुल मिलाकर पूरा आईटी सेक्टर दबाव में नजर आया।

अमेरिकी बाजार से आया नेगेटिव संकेत

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को आईटी स्टॉक्स में मची हलचल का असर भारत तक पहुंचा है। अमेरिका में नए Anthropic AI Tool की एंट्री के बाद वहां की टेक और लीगल सर्विस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इसी डर ने भारतीय निवेशकों की धारणा को भी कमजोर किया।

Anthropic AI Tool ने क्यों बढ़ाई चिंता

दरअसल, Anthropic ने कॉर्पोरेट और लीगल कामों को ऑटोमेट करने के लिए एक नया एडवांस AI टूल लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि यह टूल पारंपरिक वर्कफ्लो ऑटोमेशन को पूरी तरह बदल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब निवेशकों की सोच तेजी से बदल रही है। पहले माना जाता था कि AI आईटी कंपनियों के लिए मददगार साबित होगा, लेकिन अब डर है कि AI खुद इन कंपनियों के काम की जगह ले सकता है।

अमेरिका में भी दिखा बड़ा असर

इस नए AI टूल के लॉन्च के बाद अमेरिकी बाजार में भी कई कंपनियों के शेयर टूट गए। LegalZoom के शेयर करीब 20 फीसदी तक गिर गए, जबकि Thomson Reuters में लगभग 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। LexisNexis की पैरेंट कंपनी RELX के शेयर भी करीब 14 फीसदी टूटे। इन घटनाओं ने ग्लोबल टेक सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

एक दिन पहले इंडिया-US डील से झूमा था बाजार

गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आई सकारात्मक खबरों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद मंगलवार को सेंसेक्स 2072 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ था। निफ्टी भी 639 अंकों की तेजी के साथ क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को माहौल पूरी तरह बदल गया।

निवेशकों के लिए सतर्कता जरूरी

फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में AI से जुड़े बदलावों को लेकर अभी अनिश्चितता बनी रहेगी। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने और निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की जरूरत है।

और पढ़ें: Recession in India 2026: मंदी के डर के बीच भारत की अर्थव्यवस्था कैसे कर रही है मुकाबला? जानें रिपोर्ट में क्या कहा

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds