Weight loss Journey: क्या हुआ आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है, सभी तरिके आजमाने के बाद भी कम नहीं हुआ वजन तो ये खबर जरूर पढ़ें। वैसे बता दें कि मोटापा सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी को मुश्किल बना देता है। समय के साथ मोटापे के कारण पैदल चलने में परेशानी, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत, जल्दी सांस फूलना, जोड़ों में दर्द और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर सही समय पर खुद को संभाल लिया जाए, तो मोटापे से छुटकारा पाना नामुमकिन नहीं है। तो चलिए आपको इस लेख में विस्तार से बताते है।
चलिए जानते है कैसे एक 3 बच्चों की मां ने अपना 40 किलो वजन कम किया आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे। सिर्फ 24 साल की एलेनोर ब्राउन जिन्होंने समय रहते अपने बढ़ते वजन पर ध्यान दिया और करीब 40 किलो वजन कम करके अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदल डाली।
जब वजन बन जाये खतरे की घंटी
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एलेनोर ब्राउन 24 साल की हैं और तीन बच्चों की मां हैं। एक समय ऐसा था जब उनका वजन करीब 108 किलो तक पहुंच गया था। मोटापे की वजह से उन्हें तेज कमर दर्द रहने लगा था, जिसे उन्होंने एक चेतावनी की तरह लिया। उन्हें महसूस हुआ कि अगर अभी खुद पर काम नहीं किया, तो आगे चलकर उनकी सेहत और भी ज्यादा खराब हो सकती है। तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने शरीर पर काम करना शुरू क्या और वजन घटाने के लिए उन्होंने कई तरह के डाइट प्लान अपनाए, वजन घटाने वाली गोलियां लीं और क्रैश डाइट भी की, लेकिन किसी से भी उन्हें खास फायदा नहीं मिला।
बिना इंजेक्शन और दवाइयों के घटाया वजन
एलेनोर बताती हैं कि जब लोगों को उनके वेट लॉस के बारे में पता चलता है, तो कई लोग सोचते हैं कि उन्होंने वजन घटाने के लिए इंजेक्शन लिया होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। एलेनोर कहती हैं, कि “लोग तब हैरान रह जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि मैंने सिर्फ अपने खाने और पकाने के तरीके में बदलाव करके वजन कम किया है।”
उन्होंने खुद ही हेल्दी खाना बनाना सीखा और अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए। इसके अलावा उन्होंने एक फिटनेस ग्रुप भी ज्वाइन किया, जिससे उन्हें मोटिवेशन मिलता रहा।
हेल्दी खाना महंगा नहीं होता
एलेनोर का मानना है कि हेल्दी खाने को लेकर लोगों के मन में एक गलतफहमी होती है कि यह बहुत महंगा होता है। उन्होंने बताया कि “अगर आप जंक फूड और फास्ट फूड पर खर्च करना बंद कर दें और उसी पैसे से प्रोटीन और घर का खाना चुनें, तो हेल्दी डाइट बिल्कुल भी महंगी नहीं पड़ती।”
वजन घटाने के बाद बदली जिंदगी
वजन कम करने से पहले एलेनोर खुद को हर समय थका हुआ और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करती थीं। उन्हें अपने छोटे बच्चों के साथ एक्टिव रहना मुश्किल लगता था। मोटापे को लेकर इतनी शर्मिंदगी होती थी कि वे घर से बाहर निकलने से भी कतराती थीं।
लेकिन 40 किलो वजन घटाने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। अब वे खुद को एक एक्टिव और कॉन्फिडेंट मां मानती हैं। उन्हें बाहर जाना, घूमना और अपनी जिंदगी को खुलकर जीना अच्छा लगता है।
डाइट में करे ये आसान बदलाव
एलेनोर ने बताया कि उन्होंने बाहर का खाना पूरी तरह बंद कर दिया और अपनी डाइट में प्रोटीन पर फोकस किया। उनकी डाइट में शामिल था:
• ग्रीक योगर्ट
• प्रोटीन बार
• प्रोटीन स्मूदी
• हाई प्रोटीन ब्रेड से बना चीज सैंडविच
• हर मील में सलाद और हरी सब्जियां
जब भी भूख लगती थी, तो वे स्नैक्स में फल या प्रोटीन बार लेती थीं।
एक्सरसाइज भी रही आसान
एलेनोर ने कोई बहुत भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं की। वे रोज पैदल चलती थीं और घर पर ही हल्का-फुल्का वर्कआउट करती थीं। इसी सादगी भरे रूटीन की मदद से उनका वजन धीरे-धीरे कम होता गया।
वहीं एलेनोर की कहानी यह बताती है कि वजन कम करने के लिए हमेशा महंगी दवाइयों या इंजेक्शन की जरूरत नहीं होती। सही खान-पान, थोड़ी एक्टिविटी और लगातार मेहनत से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव करने से पहले डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन की सलाह जरूर लें।
