क्यों एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते Taapsee और कंगना? कब और कैसे हुई इनके बीच दुश्मनी की शुरुआत?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Oct 2021, 12:00 AM

कंगना रनौत अगर अपनी एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं, तो वो एक्टिंग के साथ साथ कंट्रोवर्सी से भी अच्छी खासी सुर्खियां बटोर लेती हैं। अब तो हालात ऐसे हो गए है कि अगर किसी महीने कंगना किसी कंट्रोवर्सी नहीं फंसती तो लगता है कि जैसे बॉलीवुड थम गया है। कंगना की इंडस्ट्री में दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा नजर आते हैं, और उन्ही में से एक है अभिनेत्री तापसी पन्नू। तापसी पन्नू और कंगना का विवाद इस कदर बढ़ा कि अनुराग कश्यप की लाख कोशिशों के बाद भी ये दुश्मनी आज भी बरकरार है। आखिर क्या है ये विवाद… और क्यों शुरु हुआ कंगना और तापसी का ये टकराव? आइए जानते हैं… 

तापसी-स्वरा पर भड़की थीं कंगना

बीते साल जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबरें आई थी, तब कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज लोगों पर संगीन आरोप लगाए थे। लेकिन कंगना इस मोड़ पर अकेले ही लड़ती नजर आई थी, तो वहीं वो कई आउटसाइडर अभिनेत्रियों से मदद भी मांग रही थी, लेकिन जब किसी ने भी कंगना को सपोर्ट नहीं किया तो कंगना ने तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री पर जमकर हमला बोला था।

कंगना ने तंज कसते हुए कहा था कि इन अभिनेत्रियों को घर का पैसा देना है इसलिए ये किसी के खिलाफ नहीं बोलेंगी। लेकिन तापसी पन्नू के साथ कंगना का विवाद उस वक्त ज्यादा गहरा गया जब तापसी ने कंगना को डबल फिल्टर इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। कंगना की नाराजगी और ज्यादा इसलिए भी बढ़ गई कि वहां बैठे उनके दोस्त अनुराग कश्यप को भी तापसी की बात सुनकर हंसी आ गई। आज हालात ये है कि कंगना तापसी को एक आंख नहीं देखना चाहती है तो वहीं अनुराग कश्यप से भी उनकी दुश्मनी शुरू हो गई। 

क्यों शुरू हुआ विवाद?

दरअसल अनुराग ने कंगना के साथ क्वीन बनाई थी, और 2019 में वो तापसी पन्नू के साथ मनमर्जियां लेकर आए थे, इस फिल्म के प्रोमोशन के दौरान जब तापसी से पूछा गया कि वो कंगना को वो कौन सा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की सलाह देंगी, जिस पर तापसी ने कहा कि डबल फिल्टर। तापसी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कंगना कुछ भी बोलने से पहले सोचती नहीं है, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से पहले डबल फिल्टर लगाकर बोलना चाहिए। तापसी का जवाब सुनकर अनुराग कश्यप भी हंसने लगे।

मगर ये मजाक कंगना और उनकी बहन रंगोली को जरा भी पसंद नहीं आया। रंगोली ने तापसी पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी तक कह दिया था। रंगोली ने कहा कि कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं, लेकिन कभी स्वीकार नहीं करना चाहिए। तापसी ने कंगना को डबल फिल्टर इस्तेमाल करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें खुद सस्ती कॉपी बनने की जरूरत है। साथ ही कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया था। 

तापसी ने भी दिया करारा जवाब

तापसी पन्नू ने रंगोली और कंगना को करारा जवाब देते हुए कहा ये बेहद दुख की बात है कि कंगना और रंगोली किसी आउटसाइडर के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। उनका मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री ने हमें बहुत कुछ दिया है। स्टार किड न होने के कारण मुझे भी फिल्मों से निकाला गया है, तब वो क्यों मेरे लिए खड़े नहीं हुए। मेरी मेहनत को क्रेडिट देने के बजाए मुझे बदनाम करना भी नेपोटिज्म का किया गया हैरसमैंट ही है।

तापसी यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं किसी की मौत का फायदा अपने निजी मतलब के लिए उठाना नहीं जानती हूं। मैं उतनी कड़वी नहीं हूं। जिस इंडस्ट्री ने हमें काम दिया है, रोजी रोटी दी, उसी का मजाक नहीं उड़ा सकती हूं मैं। 

कंगना-तापसी के इस विवाद को अनुराग कश्यप ने खत्म करने की भी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अनुराग का कहना है कि कंगना का रूख ऐसा है जैसे कि जो उनके साथ नहीं है वो उनका दुश्मन है। और वक्त बीतने के साथ साथ दोनों की दुश्मनी अभी भी जारी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds