Trending

आलीशान घर, जबरदस्त कार कलेक्शन…5500 रुपये लेकर मुंबई आए Sonu Sood के पास आज है कुल इतनी संपत्ति! जानिए…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Sep 2021, 12:00 AM

कोरोना महामारी के दौर में जब हर कोई अपने घर में कैद हो गया था और अपने आप को इस बीमारी से बचाने की कोशिश कर रहा था। इन हालातों में बॉलीवुड का एक सेलिब्रिटी ऐसा था, जो जरूरतमंदों की मदद में पूरी तरह से जुट गया। जी हां, हम बात सोनू सूद की ही कर रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से लोगों की मदद की, उसके लिए उन्हें मसीहा कहा जाने लगा। हर कोई सोनू के काम को सराहने लगा। वहीं कई लोगों ने तो उन्हें भगवान तक का दर्जा दे दिया। 

सोनू सूद पर IT की कार्रवाई

वहीं सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है। इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद से जुड़ी कुछ जगहों का सर्वे कर रहा है। एक्टर के खिलाफ IT डिपार्टमेंट की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन जारी है। इससे पहले बुधवार को एक्टर से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे किया था। 

सोनू सूद के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भड़कते नजर आ रहे हैं। वो इसको लेकर सरकार को भी जमकर घेर रहे हैं। लोग इस दौरान सोनू सूद को सपोर्ट करते हुए #IStandWithSonuSood भी चला रहे हैं। 

जानिए सोनू सूद की कुल संपत्ति के बारे में…

वहीं इस बीच सोनू की नेटवर्थ को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चाएं चल रही हैं कि वो आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं। अगर आपको भी सोनू सूद की संपत्तियों के बारे में जानना है, तो आइए इसके बारे में आपको हम बताते हैं…

कभी मात्र 5500 रुपये लेकर सोनू सूद मुंबई आए थे। बात अगर आज के समय की करें तो वो अभी फिलहाल 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वो अपनी पत्नी और बच्चों संग मुंबई में ही रहते हैं।

caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2021 तक सोनू सूद की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपए यानी 17 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। सोनू की इनकम का मेन सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। वो हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। 

सोनू हर फिल्म के लिए करीबन दो करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा शक्ति सागर प्रोडेक्शन के नाम से एक उनका खुद का प्रोडेक्शन हाउश बी है। वो अब तक कुल मिलाकर 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए वो हर महीने करीब-करीब एक करोड़ की कमाई करते हैं। 

अपने परिवार के साथ सोनू सूद अंधेरी के लोखंडवाडा में 4BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा मुंबई में उनके दो और फ्लैट हैं। साथ ही गृहनगर मोगा में भी सोनू सूद का एक बंगला भी है। जुहू में उनका एक होटल है। लॉकडाउन के दौरान इन्होंने इसे आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए खोल दिया था।

सोनू सूद का कार कलेक्शन

बात अगर सोनू सूद के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास 66 लाख की मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 सीडीआई, 80 लाख की ऑडी क्यू7 और 2 करोड़ की पोर्श पनामा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू की पत्नी सोनाली के पास MBA की डिग्री है। वो एक प्रोड्यूसर के तौर पर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। सोनू और सोनाली के दो बेटे ईशांत और आयान हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds