कभी महज 6 रुपये था ताज होटल का एक दिन का किराया, आज की कीमत जानेंगे, तो उड़ जाएंगे होश!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 09 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मायानगरी मुंबई अपनी कई खासियत को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। ऐसा ही कुछ मुंबई का ताज होटल है। ताज होटल में रुकने के लिए बहुत दूर दूर से लोग आते हैं। लेकिन इस होटल में ठहराना हर किसी के बस की बात नहीं। वजह है ताज होटल का किराया। यहां रुकने का एक दिन का किराया ही इतना ज्यादा है, जो आम आदमी की पहुंच से तो बाहर ही है। आज के समय में होटल का किराया लाखों में हैं। 

ताज होटल पर आनंद महिंद्रा की ट्वीट वायरल

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब इस ही ताज होटल का किराया महज 6 रुपये ही था। दरअसल, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने दो दिन पहले ही ताज होटल को लेकर एक ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बना हुआ है। 

बोले- टाइम मशीन हो और पीछे चले जाओ

इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने बढ़ती हुई महंगाई पर तंज कसा। उन्होंने ताज होटल का 6 रुपये किराया वाला एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘तो ये है महंगाई को मात देने का तरीका। टाइम मशीन में पाओ और वापस जाओ … बहुत पीछे। 6 रुपये प्रति दिन, मुंबई। दिन वो भी थे।’ ट्वीट के साथ जो तस्वीर आनंद महिंद्रा ने शेयर की, उसमें लिखा है- ‘आप क्या मानेंगे, ताज होटल का एक रूम 6 रुपये में बुक होता था?’ जिसको लेकर ही आनंद महिंद्रा ने ये ट्वीट किया।

 

आनंद्र महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई तरह अलग अलग तरह की ट्वीट को लेकर वो चर्चाओं में बने रहते हैं। अब ताज होटल को लेकर भी जो ट्वीट आनंद महिंद्रा ने की वो काफी वायरल हो रही है और इस पर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अब जब ताज होटल के किराए को लेकर इतनी चर्चाएं चल ही रही है, तो ऐसे में कभी 6 रुपये में बुक होने वाले ताज होटल के एक रूम का किराया आज कितना है, ये भी जान ही लेते हैं..

आज कितना है ताज होटल का किराया? 

ताज होटल की ऑफिशल वेबसाइट के मुताबिक यहां ठहरने के लिए अलग कमरों का अलग किराया है, जो हजारों से शुरू होकर लाखों तक में है। अगर आप यहां एक साधारण कमरा लेते हैं तो एक दिन के लिए 15 हजार रुपये तक का किराया देना पड़ सकता है। यही वजह है कि आम आदमी इस होटल में कम ही रुक सकते हैं। अक्सर ही बड़े बिजनेसमैन और सेलेब्स ही यहां पर ठहर पाते हैं। 

आपको यहां जानकारी के लिए 1903 में जमशेदजी टाटा ने मुंबई में ताज होटल की स्थापना की थी। होटल में 285 कमरे हैं। इसमें लग्जरी कमरों समेत कई प्रेसिडेंशियल सुइट (Presidential Suite) भी हैं। 

‘अपमान’ के बदले में बना था ताज होटल

वैसे ताज होटल को बनाने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। जमशेदजी टाटा ने होटल का निर्माण एक अपमान के बदले में किया था। हुआ कुछ यूं था कि ब्रिटिश काल के दौरान एक बार जमशेदजी टाटा को वहां के सबसे भव्य होटलों में एंट्री देने से इनकार कर दिया था और ये भी कहा था कि वहां सिर्फ अंग्रेंज ही जा सकते है। ये बात उन्हें चुब गई। जमशेदजी टाटा ने सिर्फ इसे अपना ही नहीं बल्कि पूरे भारत का अपमान माना और फिर एक ऐसा होटल बनाने का फैसला लिया, जहां सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि कोई भी विदेशी बिना किसी पाबंदी के रह सकता है। जिसके बाद ही उन्होंने इस ताज होटल की नींव रखी थी, जो आज मुंबई की पहचान बना हुआ है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds