Viral Video: टक्कर, कहासुनी और फिर युवक को यूं गाड़ी की बोनट पर घसीटते नजर आए कार सवार!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Jul 2021, 12:00 AM

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तेज रफ्तार गाड़ी चलती है। साथ ही कार की बोनट पर एक शख्स भी लटका हुआ देखा जा रहा है। बोनट पर युवक होने के बाद भी कार सवार शख्स गाड़ी को नहीं रोक रहा और उसे तेज रफ्तार में चलाते जा रहा है। 

युवक का बोनट पर लटके वीडियो वायरल

 मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। कानपुर के जाजमऊ चौकी के सामने लखनऊ-कानपुर फ्लाईओवर पर कार सवार शख्स ने युवक को कुचलने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह वो बचते बचाते कार की बोनट पर चढ़ गया और वाइपर को कसकर पकड़ लिया। इसके बाद कार सवार लोग बोनट पर लटके युवक को घसीटने लगे। 

इस वजह से युवक को घसीटा

दरअसल, ये पूरा विवाद टक्कर को लेकर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक कार और ट्रक के बीच में टक्कर हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। इस टक्कर के बाद कार सवार लोगों और ट्रक के क्लीनर के बीच विवाद होने लगा। करीब 15 मिनट तक झगड़ा होता रहा। 

इसके बाद कार सवार युवक गुस्से में आ गए औऱ अपनी गाड़ी बैठ गए। फिर उन्होंने क्लीनर के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान क्लीनर ने खुद को बचाने की कोशिश और उछलकर कार की बोनट पर चढ़ गया। फिर कार सवार युवक बोनट पर लटके शख्स को तेजी से रमादेवी की तरफ लेकर चले गए।

  

ट्रक क्लीनर इस दौरान जान की भीख मांगता रहा, लेकिन कार सवार लोगों ने उसकी एक ना सुनी और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते रहे। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और महज टक्कर पर ट्रक क्लीनर के साथ इस तरह का सुलूक करने के लिए लोग कार सवार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds