धर्म के बारे में पूछा सवाल, तो इरफान के बेटे बाबिल ने दिया दिल छू लेने वाला ये जवाब!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Jul 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड में वैसे तो कई एक्टर आते-जाते रहते हैं, लेकिन उसमें से कम ही एक्टर ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते थे। जिनकी मौत के सालों बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं। ऐसे ही एक एक्टर थे इरफान खान। भले ही इरफान को इस दुनिया में गए हुए एक साल से भी ज्यादा का वक्त बीत गया हो, लेकिन आज भी वो लोगों की यादों में जिंदा है। 

इरफान की पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल अक्सर ही इरफान से जुड़ी पोस्ट उनको याद करते हुए नजर आते हैं। वहीं अब लगता है कि बाबिल भी इरफान के फुट-स्टेप पर चल रहे हैं। बाबिल की सोच बिल्कुल अपने पिता की तरह ही लगती हैं। जैसे इरफान खान सभी धर्मों को एक समान मानते थे और उनका सम्मान करते है। वैसे ही कुछ सोच बाबिल की भी है। 

बाबिल से पूछा गया धर्म को लेकर सवाल

हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे। सोशल मीडिया पर बाबिल ने खुद ऐसा कहा। दरअसल, बाबिल से सोशल मीडिया पर एक यूजर से उनके धर्म के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने एक बेहद ही जबरदस्त जवाब दिया। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और  जो हर किसी का दिल जीत रहा है। 

बाबिल ने दिया ये शानदार जवाब

इंस्टाग्राम पर बाबिल की एक पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा- ‘भाई, क्या आप मुस्लिम हो?’ जिस पर बाबिल ने कहा कि वो किसी एक धर्म से नहीं हैं। मैं बाबिल हूं। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें बाबिल ने लिखा- ‘मैंने बाइबल पढ़ी हैं, भगवत गीता और कुरान भी पढ़ी और फिलहाल गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा हूं। मैं सभी धर्म को मानता हूं। हम एक दूसरे की कैसे मदद करते हैं ये धर्म का आधार होता है।’

धर्म के बारे में पूछा सवाल, तो इरफान के बेटे बाबिल ने दिया दिल छू लेने वाला ये जवाब! — Nedrick News

जब धर्म के कॉलम में लिखा ‘No Religion’

बाबिल के इस जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब बाबिल ने धर्म को लेकर अपनी इस तरह की सोच दिखाई हो। इससे पहले भी उन्होंने एक फॉर्म की फोटो अपने अकाउंट पर शेयर की थीं, जिसमें धर्म के कॉलम में बाबिल ने लिखा था No Religion। ऐसे में लोग यही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि धर्म के मामले में वो अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। 

इरफान खान के निधन के बाद ही अक्सर उनकी पत्नी  और बेटे उनसे जुड़ी कुछ यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। लेकिन बाबिल ने बीच में ऐसा करना छोड़ दिया था। जब इसकी उनसे वजह पूछी गई, तो बाबिल ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मैं इन पोस्ट्स के जरिए खुद का प्रमोशन कर रहा हूं। ये सब जानकर बहुत दुख हुआ, इसलिए मैंने पोस्ट करना बंद कर दिया। हां अगर सही समय आएगा और आप सब कहेंगे तो मैं जरूर उनको लेकर पोस्ट करता रहूंगा।

जल्द फिल्मों में नजर आएंगे बाबिल

वैसे बाबिल सिर्फ धर्म के मामले में अपनी सोच को लेकर ही इरफान के फुट स्टेप पर चल रहे, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी वो ऐसा ही करने जा रहे हैं। जल्द ही बाबिल बॉलीवुड में कदम रखेंगे। उनकी पहली फिल्म आएगी, जिसका नाम होगा Qala। ये फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रोडेक्शन हाउस में बन रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds