Trending

Punganur Cow: दिखने में छोटी और बहुत प्यारी होती है ये गाय, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Jul 2021, 12:00 AM

वैसे तो अलग अलग प्रजातियों की गाय आपने देखी होगी और कुछ के बारे में सुना भी होगा। लेकिन आज हम आपको गाय की जिस नस्ल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा…

आंध्र प्रदेश में पाई जाती है ये गाय

हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश में पाई जाने वाली एक बेहद ही छोटी और प्यारी सी गाय के बारे में। ये आंध्र प्रदेश की एक घरेलु नस्ल की गाय की, जिसे Punganur Dwarf Cow के नाम से जाना जाता है। ये गाय दिखने में काफी छोटी और बेहद ही खूबसूरत होती है। कुछ महीनों पहले इस गाय की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई लोग इस गाय के दीवाने हो गए थे।

गाय के बारे में जानिए कुछ खास बातें… 

– दुर्लभ किस्म की इस गाय की उत्पत्ति आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर गांव में हुई। इसलिए ही इस गाय का नाम पुंगनूर के नाम पर रखा गया। ये गाय कई मायनों में सबसे अलग और खास है।

– इस गाय की कीमत साढ़े तीन लाख तक हैं। ये आंध्र प्रदेश में आज के वक्त में भी लोगों का स्टेटस सिंबल बनी हुई है। पुंगनूर गाय 3 से 4 फीट की होती है और इसका वजन 150 से 200 किलो के बीच में होता है।  

– पुंगनूर गाय की एक और खासियत है, वो ये कि 5 किलो चारा खाकर 5 लीटर तक दूध दे सकती है। ये गाय बहुत गर्म इलाके, जहां पर सूखे के हालात होते हैं, वहां भी सूखा चारा खाकर जिंदा रह सकती है। 

– गाय की पुंगनूर नस्ल विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। देश में इस नस्ल की गाय 1 हजार से भी कम बची है। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने पुंगनूर गाय को विलुप्त होने से बचाने के लिए ‘मिशन पुंगनूर’ तक चलाया।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds