Trending

जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'बुरे सपने जैसा था साथ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 23 Mar 2023, 12:00 AM

सलमान खान (salman khan) बॉलीवुड के वो स्टार जो बैचलर है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट इतनी लम्बी है कि वो हर समय एक नए नाम के साथ चर्चा में रहते हैं लेकिन भाईजान को भी एक बार प्यार हुआ था पर सच्चा प्यार हर किसी को नसीब हो ये मुमकिन नहीं है. कहते हैं जब आपसे कोई जी-जान से प्यार करने लगता है तब आप उसे खोने से डरते हैं और हर वो कोशिश करते हैं जो आपके साथी को पसंद हो या ना हो. ऐसी ही साथ था सलमान और ऐश्वर्या का. जहाँ सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर इतने सीरियस थे कि उनके फैन्स को लगा ये रिश्ता बहुत आगे तक जायेगा और ये रिश्ता एक नयी पहचान कायम करेंगा पर सलमान ने भी अपने प्यार से लिए हर उस शख्स से पंगा लिया जो उसके करीब आया और इसी प्यार को ऐश्वर्या ने एक बुरा सपना बताया.

Also Read- दीपिका, अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या…इन एक्ट्रेस की Engagement Rings है काफी महंगी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!.

2001 में हुआ सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप 

जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'बुरे सपने जैसा था साथ — Nedrick News

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai)और सलमान (Salman khan) फिल्म ‘हम दिल चुके सनम’ (Hum Dil Chuke Sanam) के सेट पर मिले और इस दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. ये फिल्म 1999 में आई और इस फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते को टूटते हुए दिखाया गया और प्यार करने 2001 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था. जहाँ इस ब्रेकअप की वजह सलमान खान का ऐश्वर्या को लेकर इनसिक्योरिटी (insecurity) फील करना था तो वहीं इस ब्रेकअप को ऐश्वर्या ने जो सफाई दी थी, जो दिल दहलाने वाली थी.

ऐश्वर्या ने बताया दिल दहलाने वाली कहानी 

साल 2002 में ऐश्वर्या ने सलमान से हुए ब्रेकअप को लेकर लिखा था, “अपनी भलाई, अपनी पवित्रता, अपनी गरिमा और अपने परिवार की गरिमा को देखते हुए यह बहुत हो गया. मैं मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी.”ऐश्वर्या ने आगे लिखा था, “सलमान खान के साथ का चैप्टर मेरे लिए बुरा सपना था और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि यह ख़त्म हो गया.”

जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'बुरे सपने जैसा था साथ — Nedrick News

सलमान की इस आदत से परेशान हो गयी थी ऐश 

ऐश्वर्या ने अपने लंबे से स्टेटमेंट में लिखा था, “मैं सलमान खान की शराब की लत, उनके दुर्व्यवहार से तंग आ गई थी. बावजूद इसके मैं उनके साथ खड़ी रही. और बदले में मुझे क्या मिला, उसका अब्यूज (वर्बल, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान.” ऐश्वर्या ने आगे कहा, “जहां मैंने उनके और उनके गलत कामों को लेकर गरिमामय चुप्पी साधकर रखी, वहीं उन्होंने (उनके परिवार और दोस्तों ने) बार-बार गैर जिम्मेदाराना अफवाह फैलाकर मेरे और मेरे परिवार के सम्मान, गरिमा और गौरव पर हमला किया.”, “इसीलिए हर स्वाभिमानी महिला की तरह और भगवान को साक्षी मानकर मैंने काफी कहा और लगभग दो साल पहले इसे ख़त्म कर दिया. लेकिन मेरी चुप्पी को सभी ने गलत तरीके से लिया और मेरे खिलाफ बेबुनियाद अफवाह फैलाई. साथ ही यह कोशिश की कि को-स्टार्स के साथ मेरे स्वस्थ कामकाजी संबंध खराब हो जाएं.”

सलमान खान ने की शाहरुख़ से लड़ाई 

जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'बुरे सपने जैसा था साथ — Nedrick News

कई मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि सलमान खान के साथ झगड़े की वजह से  ऐश्वर्या को शाहरुख़ खान (shahrukh khan) स्टारर फिल्म ‘चलते-चलते’ (Chlate -Chlate ) से हाथ धोना पड़ा क्योंकि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब सलमान खान सेट पर पहुंच गए थे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे. फिल्म के सेट पर सलमान खान की शाहरुख़ खान से भी लड़ाई हो गई थी और कई बार सलमान खान नशे की हालत में ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए थे और जोर-जोर से उनका दरवाजा पीटने लगे थे. जिसकी वजह से फिल्म के मेकर्स ने उनकी जगह इसमें रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) को ले लिया.

विवेक ओबेरॉय को मिली जान से मारने की धमकी 
जब सलमान से ब्रेकअप पर ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'बुरे सपने जैसा था साथ — Nedrick News

वहीं सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की नजदीकिया विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ बढ़ी तब सलमान विवेक के साथ गाली-गलौज की, साथ ही उन्हें जान से मारने तक की धमकी तक दे डाली थी. और इस बात का जीकर विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. विवेक से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के करीब आईं और 2007 में उन्होंने शादी कर ली. वे और अभिषेक बेटी आराध्या के पैरेंट्स हैं, जिसका जन्म 16 नवम्बर 2011 को हुआ था. लकिन सल्मना खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी आज भी चर्चा में हैं.

Also Read- 47 साल की उम्र में भी लगती हैं काफी खूबसूरत ऐश्वर्या, जानिए मिस वर्ल्ड से जुड़ी कुछ खास बातें.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds