फोन पटका, फिर मारा जोरदार तमाचा…बीच सड़क पर कलेक्टर की दबंगई, माफी मांगने के बाद भी नहीं थमा बवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मई 2021, 05:30 AM Updated: 23 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस वीडियो में कलेक्टर साहब बीच सड़क पर अपना रौब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कलेक्टर साहब के तेवर एकदम चढ़े हुए है।

वो वीडियो में एक युवक का फोन जोर से पटकते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं कलेक्टर साहब उसे एक जोरदार तमाचा मारते है। जब खुद पीटकर भी उनका मन नहीं करता, तो पुलिसकर्मियों से भी युवक को डंडों से पीटवा देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो कलेक्टर साहब का पारा इतना चढ़ गया और बीच सड़क पर युवक के साथ इस तरह का बर्ताव किया। 

कलेक्टर की दादागिरी का वीडियो वायरल

मामला है सूरजपूर के भैयाथान चौक का। 31 मई तक यहां पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए शनिवार को कलेक्टर साहब खुद सड़क पर उतरे। इस दौरान वो दादागिरी पर उतारू हो गए। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कई लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। लेकिन हद तो तब पार हो गई जब दवा लेने बाहर एक युवक का फोन तोड़ा और उसे पीटा।

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कलेक्टर रणवीर शर्मा एक युवक से पूछताछ करते हैं। फिर वो अपनी कार में बैठने जा ही रहे होते है, इस दौरान पीछे मुड़ते हुए दोबारा उस युवक को बुलाते हैं। 

इसके बाद वो युवक से उसका फोन चेक करने के लिए लेते हैं और जोर से इसे सड़क पर पटक देते हैं। यही नहीं कलेक्टर युवक को एक जोरदार तमाचा भी जड़ देते हैं। फिर वो वहां मौजूद अधिकारियों से युवक को डंडों में पीटवाते है। इस दौरान कलेक्टर कहते हैं कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा था।

 

कलेक्टर की हरकत पर भड़के लोग

इस घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस तरह अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए ये कलेक्टर रौब दिखा रहे हैं, उसने लोगों का पारा चढ़ा दिया। लोग कलेक्टर रणवीर शर्मा को ना सिर्फ सस्पेंड, बल्कि इस तरह के व्यवहार के लिए उनके खिलाफ FIR तक दर्ज करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #SuspendRanbirSharmaIAS लगातार टॉप ट्रेंड हो रहा है। 

विवाद बढ़ता देख कलेक्टर ने मांगी माफी

हालांकि इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता हुआ देख कलेक्टर रणवीर शर्मा ने माफी भी मांग ली। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि मैं अपने व्यवहार के लिए शर्मिंदा हूं। मेरा इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था। आज सूरजपुर जिला समेत पूरा छत्तीसगढ़ कोविड महामारी से जूझ रहा है। हम सभी शासकीय अमता दिन रात मेहनत कर रहे हैं, जिससे महामारी से सबको बचाया जा सके। मेरे माता-पिता और मैं खुद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। माताजी अभी भी पॉजिटिव है। वीडियो में जो व्यक्ति उसकी उम्र 23 साल है। मैं इसके लिए आप सबसे पुन: माफी मांगता हूं।

सीएम ने भी लिया एक्शन

भले ही कलेक्टर ने अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांग ली हो, लेकिन लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ अब तक ठंडा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर अभी भी लोग उनपर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें  तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दे दिए है। रणवीर शर्मा की जगह पर  गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds