अगर आप भी पीते हैं कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी, तो हो जाएं सावधान! होते है इसके कई जानलेवा नुकसान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Apr 2021, 12:00 AM

गर्मी के तेवर दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अप्रैल महीने की शुरुआत ही हुई है और अभी से भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल होना शुरू हो गया। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ने लगी है, वैसे ही कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वॉटर का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। कोल्ड ड्रिंक के कई नुकसान होते हैं। लेकिन इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक वाली बोतल में पानी भरकर पीने के भी कई नुकसान होते हैं। 

आप भी ऐसा करते ही होंगे। आमतौर पर हम सभी मिनरल वॉटर या कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी भरकर फ्रिज में रख देते है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ठंडा पानी मिल सकें। लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदेही भी साबित हो सकता है। जिसके बारे में कई लोगों को तो कुछ पता ही नहीं होता। इसके क्या नुकसान होते हैं, आइए हम आपको बताते हैं…

होते है कई खतरनाक तत्व…

इस तरह की बोतलें सिर्फ वन टाइम यूज के लिए ही होती हैं। एक बार इस्तेमाल करके इसे क्रश करके फेंक देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की बोतल का लंबे वक्त से इस्तेमाल करना नुकसानदेही होता है। प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से इसमें fluoride और arsenic जैसे कई तत्व पैदा हो जाते हैं। तत्व धीरे-धीरे असर दिखाते हैं और शरीर को काफी नुकसाने भी पहुंचाते हैं।

कार में रखते हैं प्लास्टिक की बोतल तो…

कुछ लोग प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर कार में भी रख लेते हैं। ऐसा करना घातक होता है। आप किसी प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डालकर देखें। गर्म पानी डालते ही प्लास्टिक पिघलने लगता है। वैसे ही ठीक कार में रखी बोतल भी सूरज की रोशनी में गर्म होने लगती है। इससे डायॉक्सिन पैदा होते हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा होता है।

कैंसर तक का होता है खतरा

बीपीए के बारे में जानते हैं आप? इसका मतलब है Biphenyl A। ये एक टाइप का केमिकल होता है, जो आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसकी वजह से डायबिटीज, मोटापा, फर्टिलिटी प्रॉब्लम्स होती है। इसका कारण है प्लास्टिक की बोतल में पानी रखना। इसलिए ये ही कोशिश करें की आप प्लास्टिक की बोतल में पानी ना पीएं। 

कई रिसर्ज में ये बात भी सामने आ चुकी हैं कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने की वजह से इम्युन सिस्टम पर भी  काफी असर पड़ता है। इससे जो केमिकल होते हैं, वो शरीर  पर गहरा असर डालते हैं। प्लास्टिक में फैथलेट्स जैसे केमिकल होने की वजह से लिवर कैंसर का भी खतरा होता है। 

DISCLAIMER: जो जानकारियां आपको दी गई हैं वो अलग-अलग स्त्रोतों से जुटाई गई  हैं। नेड्रिक न्यूज इन जानकारियों को सिर्फ आप  तक पहुंचाने का एक जरिया  है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds