महंगाई का सितम जारी: फिर रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आया उछाल, महज 21 दिनों में इतनी बढ़ी कीमत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 25 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आम जनता पर महंगाई का सितम है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा। बल्कि दिन पर दिन ये बढ़ती ही चली जा रही है। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों ने पहले ही जेब ढीली हो चुकी है। अब रसोई गैस के दामों में आग लगती ही चली जा रही है। एक बार फिर से LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। आज बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में आज 25 रुपये तक का इजाफा हुआ। 

25 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

इसी के साथ महीने में ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब सिलेंडर के दाम बढ़े। अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये का हो गया है। सिलेंडर के बढ़े हुए ये दाम 25 फरवरी से लागू हो गए। वहीं इससे पहले 15 फरवरी को सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे। यही नहीं 4 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थीं। जिसका सीधा मतलब ये है कि 21 ही दिनों में सिलेंडर का रेट 100 रुपये बढ़ गया है। 

3 महीने में 200 रुपये बढ़ा रेट

अगर पिछले तीन महीनों में देखें तो गैस सिलेंडर  के दाम 200 रुपये तक बढ़ गए है। दिसंबर तक LPG सिलेंडर के रेट 594 रुपये था। जिसमें एक दिसंबर को इजाफा हुआ और ये बढ़कर 644 रुपये पहुंच गया। इसके बार दोबारा से 50 रुपये बढ़े और सिलेंडर का दाम 694 रुपये हो गया। फिर फरवरी में तीन बार दाम बढ़ने की वजह से अब सिलेंडर का रेट 794 रुपये तक पहुंच गया है। 

पेट्रोल-डीजल ने पहले ही बढ़ाई हुई है टेंशन

सिलेंडर के दाम ऐसे वक्त बढ़े है, जब पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार आसान छूते ही जा रहे है। फरवरी में पेट्रोल-डीजल के दामों में 15 बार बढ़ोत्तरीा हुई। दिल्ली में पेट्रोल 4.38 रुपये और डीजल 4.59 रुपये महंगा हुआ। वहीं जनवरी में भी इसके दाम 10 बार बढ़े थे। जनवरी में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपये और डीजल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ था। देश में कई जगहों पर पेट्रोल की कीमत सेंचुरी लगा चुकी है। ऐसे में अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम पड़ना आम जनता के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds