आज भी सायरा बानो, दिलीप कुमार की उतारती हैं नजर, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 16 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्मी दुनिया की शानदार अदाकारा सायरा बानो का जन्‍म 23, अगस्त,1944 को मंसूरी में हुआ था. इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक से बढ़कर एक फिल्म में दी हैं. 17 की उम्र में सायरा ने अपनी पहली फिल्म की थी, जिसमें उनके साथ शम्मी कपूर ने काम किया था और इनके काम को काफी पसंद किया गया था, जिसके चलते वो रातों-रात स्टार भी बन गई थीं. आइए सायरा बानो की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बाते आपको बताते हैं…

22 साल की सायरा 44 साल के दिलीप कुमार को अपना दिल दे बैठी थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को शादी के बंधन में बांधकर रिश्ते को और मजबूत बना लिया था. इन दोनों की ही प्रेम कहानी बहुत दिलचस्‍प है. दोनों के बीच इतने सालों का अंतर होने के बाद भी सायरा दिलीप साहब की बेहद दीवानी थीं और वो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्‍त बिताना चाहती थीं. शादी के कई सालों के बाद भी आज सायरा दिलीप कुमार की नजर उतारती हैं.

आज भी सायरा बानो, दिलीप कुमार की उतारती हैं नजर, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी — NEDRICK NEWS

सूत्र के अनुसार जब सायरा से ये सवाल किया गया कि बहुत बार ये सुना गया है कि दिलीप साहब को बचपन से ही काफी जल्दी नजर लग जाती थी, जिसके चलते उनकी दादी पहले उनकी नजर उतरती थीं, फिर उनकी माता और अब क्या आप भी उनकी नजर उतारती हैं?, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि ”बिलकुल, आज भी असल में दिलीप साहब बचपन से बेहद खूबसूरत रहे हैं. आज भी वो वैसे ही खूबसूरत हैं. उनको चाहने वाले दुनिया भर में हैं.”

आज भी सायरा बानो, दिलीप कुमार की उतारती हैं नजर, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी — NEDRICK NEWS

उन्होंने आगे बताया कि ”आज भी उन्हें बहुत जल्दी नजर लग जाती है. उनकी दादी और मां उनकी नजर कुछ और तरीके से उतारती थीं, क्योंकि किसी फकीर बाबा ने कहा था कि 15 साल की उम्र तक इस बच्चे को बुरी नजर से बचाकर रखना. इसलिए वे उनके माथे पर राख लगा देती थीं, लेकिन मैं उनकी नजर उतारने के लिए उनका सदका करती हूं. जिसमें गरीबों को अनाज और कपड़े देने के साथ उनकी जरूरतों की कुछ और चीजें दे देती हूं.”

आज भी सायरा बानो, दिलीप कुमार की उतारती हैं नजर, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी — NEDRICK NEWS

खूबसूरत अभिनेत्री सायरा बानो, दिलीप साहब को दीवानों की तरह चाहती थीं, जिसके बारे में जब दिलीप को पता चला तब वो सायरा में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे, क्योंकि उस दौरान वो दो बार प्यार में असफल हो चुके थे. बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र में काफी अंतर होने के चलते वो कतरा रहे थे, लेकिन उसके बाद भी सायरा ने हार नहीं मानी और तो और उन्हें खुश करने के लिए उन्होंने उर्दू और पर्शियन भाषा तक सीखी. इतना ही नहीं सायरा ने दिलीप साहब को इंप्रेस करने के लिए बहुत सी ऐसी-ऐसी चीजें की, जिससे वो भी सायरा को पसंद करने लगे, जिसके बाद साल 1966 में दोनों ने किसी को भी बताए बिना शादी कर ली.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds