अक्षय कुमार ने पब्लिक में पत्नी ट्विंकल के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, अरेस्ट होने की आ गई थी नौबत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के जबरदस्त चाहने वाले हैं. इसी वजह से उनको एक तगड़ा इन्फ्लुएंसर माना जाता है. हालांकि एक बार अक्षय की छोटी सी हरकत ने उनके फैंस को काफी नाराज कर दिया था. इतना ही लोगों का इतना पारा हाई था कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया.

ब्रांड में शो स्टॉपर चुने गए थे अक्षय

ये बात साल 2009 की है, जब एक फैशन शो के लिए एक ब्रांड ने अक्षय कुमार को अपना स्लीवलेस शो स्टॉपर चुना था. ब्रांड को यकीन था कि अक्षय कुमार के वाक करने से उन्हें अच्छी खासी पब्लिसिटी मिल जायेगी. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये शो कुछ अलग वजह से सुर्ख़ियों में छा जाएगा. सब कुछ प्लान के मुताबिक था. अक्षय ने वाक करने के लिए जींस और स्लीवलेस टीशर्ट पहन रखी थी. बालों में जेल लगा हुआ था. इस दौरान उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थीं.

पत्नी के पास रुक गए अक्षय

अक्षय कुमार ने पब्लिक में पत्नी ट्विंकल के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, अरेस्ट होने की आ गई थी नौबत — NEDRICK NEWS

लेकिन रैंप वाक करते टाइम एक वक्त ऐसा आया जब लौटते समय अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के पास रुक गए. अचानक से अक्षय के इस मूव ने दर्शकों और शो मैनेजर को हैरत में डाल दिया. क्योंकि ये प्लान का हिस्सा नहीं था. अक्षय अपनी पत्नी की ओर बढ़े और उनसे जींस का बटन खोलने का इशारा किया. इस डिमांड से ट्विंकल भी थोड़ी अचंभे में पड़ गयीं लेकिन कुछ समय लेकर उन्होंने जींस का टॉप बटन खोल दिया.

लोगों ने मचा दिया बवाल

इसके बाद अक्षय कूल सा पोज़ देते हुए रैंप वाक कर के वहां से चले गए. इसके बाद एक बयान में उन्होंने ये भी कह दिया कि पत्नी के जरिये अनबटन होना अच्छा लगता है. लेकिन असली बवाल तो बाद में शुरू हुआ. उस शो की वीडियोज और फ़ोटोज़ धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसके बाद अक्षय को जमकर ट्रोल किया जाने लगा. उन्होंने एक्टर की इस हरकत को फूहड़ करार दिया. यहां तक पुलिस में ट्विंकल और अक्षय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी गई. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उन्हें तत्काल बेल भी मिल गई थी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds