…तो क्या लीक हो गया Airtel के 25 लाख यूजर्स का प्राइवेट डेटा? जानिए इस बड़े दावे पर कंपनी ने क्या कहा?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अगर आप भी Airtel के यूजर हैं तो आपके लिए एक खबर बेहद ही जरूरी है। Airtel यूजर्स की सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 लाख Airtel यूजर्स का डेटा लीक हो गया है, जिसमें यूजर्स का पर्सनस डेटा भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार Airtel यूजर्स के नंबर से लेकर उनका आधार कार्ड नंबर, एडर्स समेत कई निजी जानकारियां लीक हुई हैं।

25 लाख यूजर्स का डेटा लीक होने की खबर

जो जानकारी हासिल हुई है, उसके मुताबिक एयरटेल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के करीबन 25 लाख ग्राहकों का डेटा कथित तौर पर लीक हुआ और हैकर्स ने उनकी जानकारियों को सार्वजनिक कर दी।

हैकर्स ने कंपनी को किया ब्लैकमेल 

साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स राजशेखर राजहरिया ने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की। राजशेखर ने भारती एयरटेल और रेड रैबिट टीम के नाम से हैकर्स के बीच हुई बातचीत की वीडियो शेयर की, जिसमें दिखाया गया कि हैकर्स ने एयरटेल को दिसंबर में डाटा की सेंध की जानकारी दी थी और साथ में कंपनी को ब्लैकमेल तक बिटकॉइन में 3500 डॉलर की फिरौती की मांग की।

...तो क्या लीक हो गया Airtel के 25 लाख यूजर्स का प्राइवेट डेटा? जानिए इस बड़े दावे पर कंपनी ने क्या कहा? — NEDRICK NEWS

राजशेखर राजहरिया ने बताया कि हैकर्स ने ये दावा किया कि उसके पास पूरे देश के एयरटेल यूजर्स का डेटा मौजूद हैं और अभी केवल जम्मू-कश्मीर के ग्राहकों का डेटा लीक किया। हैकर्स ने यूजर्स के डेटा को एक वेबसाइट पर अपलोड किया था, जिसको बाद में हटा लिया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर कैसे इतने लोगों का डेटा लीक हो गया? आखिर कहां Airtel से चूक हो गई? ऐसा माना जा रहा है कि एयरटेल के अनसिक्योर डेटाबेस से ये लीक हुआ हो। या फिर ऐसी संभावनाएं भी है कि सरकारी एजेंसियां जो सिक्योरिटी कारणों के लिए डेटा रखती हो, वहां से ये लीक हुआ हो।

जानिए इस पर Airtel ने क्या कहा?

हालांकि इस पूरे मामले पर एयरटेल की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। कंपनी ने डेटा लीक होने की बात से साफ तौर पर इनकार किया। एयरटेल ने एक बयान जारी कर कहा- ‘अपने यूजर्स की प्राइवेसी और उसके लिए विभिन्न उपायों को लागू करना कंपनी के लिए गर्व की बात है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारी तरफ से कोई डाटा उल्लंघन नहीं हुआ है।’

हैकर ग्रुप की तरफ से जो दावे किए गए उसे Airtel ने गलत माना। कंपनी की मानें तो डेटा लीक हुआ, उसका एक बड़ा हिस्सा एयरटेल का नहीं है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds