Trending

फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, परिणीति ने दिखाया एक्शन

[nedrick_meta]

फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ : एक्शन, ड्रामा और प्यार

बड़े परदे पर जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होती है उससे पहले उस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाता है। इस ट्रेलर में फिल्म के वो सीन दिखाए जाते हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जाता है कि फिल्म किस चीज पर आधारित है और फिल्म में हमें कौन और क्या देखने को मिलेगा। वहीं इस बीच परिणीति चोपड़ा आगामी एक्शन फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ (Code Name : Tiranga) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमे आपको जासूसी-थ्रिलर और देशभक्ति पर आधारित है।

Also Read – हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान

इस पर आधारित है फिल्म ‘कोड नेम : तिरंगा’

फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, परिणीति ने दिखाया एक्शन — Nedrick News


इस फिल्म के ट्रेलर एक अनुसार, इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएगी। इस फिल्म में परिणीति एक जासूस है जो कि एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं और अपने देश के लिए हर मुसीबत लेने को तैयार है। परिणीति इस फिल्म में एक मिशन पर होती है। मिशन के दौरान परिणीति हार्डी संधू के साथ भी नजर आती है इस दौरन उन्हें प्यार भी हो जाता है। इसके बाद इस फिल्म में परिणीति प्यार और देश के फर्ज निभाती हुई नजर आती है।

इस फिल्म का ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है और इस फिल्म ट्रेलर में परिणीति कई सारे स्टाइल वाले एक्शन सीन्स में नजर आ रही हैं। परिणीति के साथ इस फिल्म में हार्डी संधू हैं, जो डॉक्टर की भूमिका में नजर आयेंगे। इसी के साथ इस फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला भी हैं और इस फिल्म कि शूटिंग तुर्की में हुई है और इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है।


इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोड नाम: तिरंगा गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म हैंगर द्वारा प्रस्तुत किया गया है और भूषण कुमार, रिभु दासगुप्ता, विवेक बी अग्रवाल और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

Also Read – बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख को किया गया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मान‍ित.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds