पति ने अपनी पत्नी को प्रेमिका के लिए छोड़ा, पत्नी ने ये मुकाम हासिल कर यूं किया हैरान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शादी के बाद महिलाओं की लाइफ काफी चुनौती भरी हो जाती है। घर संभालना, बच्चों की देखभाल करना जैसे तमाम काम में फंस कर रह जाती है और यहीं कारण है कि महिलाएं अपने सपनों को साकार नहीं कर पाती। इसके बावजूद महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी ट्रैक पर नहीं आ पाती। आज हम आपको ऐसी कहानी बताने वाले है, जहां एक वर्किंग वुमन को उसके पति ने छोड़ दिया। इसके बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और लगन से सक्सेस हासिल की।

मुश्किलों से हार ना मानने वाली महिला ने अपने पति के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की जी तोड़ कोशिश की। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की। महिला ने मिस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशनल 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा वो मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की फाइनलिस्ट भी है।

प्रिया ने अपने बचपन का सपना किया पूरा

मिस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशल का खिताब अपने नाम करने वाली महिला का नाम प्रिया परमिता पॉल है। प्रिया फिलहाल मुंबई में रहती है। वे आईटी कंपनी में प्रोजैक्ट मैनेजर और लाइफ कोच है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बेहद उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन हार मानने की जगह उन्होंने अपने सपने पूरा करने पर ध्यान दिया। जिसके बाद वे अपने बचपन का सपना ब्यूटी पैजेंट बनने को पूरा करने में लगी है।  

पति ने एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए छोड़ा

प्रिया के मुताबिक, 2016 में उनकी शादी हुई। ससुराल में वो अपने सास-ससुर और पति के साथ जॉब करते हुए अच्छे से रह रही थी। लेकिन एक दिन जब वह ऑफिस में थी, तो पति का मेल आया कि वो अब मेरे साथ नहीं रह सकते। बाद में मालूम किया कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। हालांकि इसके बाद भी प्रिया ने उन्हें खूब मनाने की कोशिश की। इस दौरान वे डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थी। पूरे 2 साल के लंबे समय के मनाने के बाद जब पति नहीं माना तो उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की। फिर 2018 में उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। 

प्रिया ने आगे बढ़ते रहने की ठानी

प्रिया ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने जॉब ज्वाइन की। अपने बचपन का सपना पूरा करने में लग गई। इस दौरान मैंने सेल्फ हिलिंग और योग की मदद से उन्हें खुद को मेंटली ठीक किया। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो अपने उपर किसी भी परिस्थिती को प्रबल नहीं होने देंगी। आज वो मिसेज इंडिया वर्ल्ड की फाइनलिस्ट है, और इस पूरी जर्नी को वो समय के साथ जारी रखेंगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds