देशभर में मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश का बरपा कहर, सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ ये राज्य

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देशभर में मानसून सक्रिय होने के बावजूद भी कई राज्यों में बारिश का इंतजार है। बीते कुछ दिनों से 20 राज्यों के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। 

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक पूरे देश में अबतक मानसून की दस्तक हो चुकी होनी थी। हालांकि अब भी देश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बरकरार है। वहीं पूर्वोत्तर के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ कहर ढहा रही है। 

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

गौरतलब है कि अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आज दिल्ली, यूपी, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब, तमिल नाडु में हल्की बारिश हो सकती है। 

MP में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 33 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ज जारी किया गया है। ऐसे में जारी भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से बीते 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात में बारिश ने ढहाया कहर

जहां कई राज्यों में अच्छी बारिश का अब भी इंतजार है, तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। जिसकी वजह से बाढ़ के हालात तक बन गए है। गुजरात में भारी बारिश के चलते तकरीबन 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इस दौरान अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर आई है। 

अब तक 64 लोगों की मौत 

मानसून की शुरुआत होते ही गुजरात में अब तक बारिश के कारण 64 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सैंकड़ों गांव जलमग्न है। सबसे ज्यादा प्रभावित शहर छोटा उदयपुर और वलसाड है। छोटा उदयपुर में कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में तबाही के मंजर भी देखने को मिले। नदियों का पानी उफान पर होने के कारण कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

पीएम मोदी ने मदद का दिया आश्वासन

हालांकि गुजरात में बारिश के कहर को देखते हुए पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से हालात का जायजा लिया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds