Jumai Crime News : बकरीद की नमाज अदा करने जा रहें युवक को पीट-पीट कर मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 11 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार के जुमई (Jumai) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अकबर अंसारी नाम के युवक को बकरीद की नमाज अदा करने जाते टाइम कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पीट – पीट कर मार डाला है। यहां तक कि बदमाशों ने अकबर अंसारी के प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। उसके बाद उसके शव को बदमाशों ने झाड़ी में फेंक दिया।जानकारी के अनुसार मृतक अकबर अंसारी जो कि गरुड़बाद गांव का रहने वाला था, बीते दो साल से अपने परिवार के साथ भेलवाघाटी के रमणी टांड़ में ही रह रहा था। बीते रविवार को अकबर बकरीद मनाने बाइक से अपने गांव गरुड़बाद आया हुआ था, जहां उसके साथ बदमाशों ने ये बर्बर घटना कर को अंजाम दे दिया। 

युवक के पिता का बयान 

मृतक युवक के पिता ने बताया कि वह रविवार को बारह बजे के करीब बाइक से गांव आया था। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद खाना खाकर वह अपनी होंडा बाइक से पोस्तमारा पहाड़ी होकर जाने वाले कच्ची रास्ते से रमणीटांड के लिए निकला था। दो बजे तक रमणीटांड स्थित अपने घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने फोन कर हमें घर नहीं पहुंचने और मोबाइल नहीं उठाने की जानकारी दी। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। खोजबीन के क्रम में पोस्तमारा पहाड़ी के रास्ते में जाने पर पहाड़ी के पास झाड़ी के पास उसकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली। खोजबीन में बाइक से करीब सौ गज की दूरी खेत की मेड पर लगे बांस की झाड़ी में अकबर का में शव लहूलुहान अवस्था मिला। शव के कुछ दूरी पर लहूलुहान अवस्था में मृतक युवक का कटा लिंग फेंका हुआ था। वहीं खेत में कई जगह खून के धब्बे बिखरे हुए थे। 

युवक का शव मिलते ही बवाल शुरू हुआ 

अकबर अंसारी का शव मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी, SI मृत्युंजय कुमार, अभिनंदन कुमार एवं CRPF के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन वहां मौजूद झारखंड से आये ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को नौकरी एवं उचित मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। शव को उठाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष द्वारा काफी देर समझाने बुझाने के बाद किसी तरह मौके से शव उठाया गया। शव को कब्जे में लेने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिये जमुई (Jumai) भेजा गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds