Akshay Kumar’s Super Flop Films: अक्षय कुमार की वो 5 फिल्में, जो 3 करोड़ भी नहीं कमा पाईं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 01 Jun 2025, 12:00 AM

Akshay Kumar’s Super Flop Films: फिल्म इंडस्टी में अगर आपसे पूछा जाए कि ऐसा कौन सा स्टार है जिसकी लाइफ स्टाइल सबको प्रेरित करती है, जहां शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे दिगगज सितारें साल में एक फिल्म ले कर आते है तो वहीं वो कौन सा सितारा है जिसकी हर तिमाही में एक फिल्म तो आ ही जाती है, तो एंटरटेंनमेंट जगत में दिलचस्पी रखने वाला कोई भी इस सवाल का जवाब आसानी से दे सकता है। जी हां, वो स्टार है हमारे आपके सबसे फेवरेट बॉस कहे, खिलाड़ी कहे या फिर कॉमेडी-एक्शन किंग, किसी भी नाम से बुला सकते है हम अक्षय कुमार को।

अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉप फिल्म

अभी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी-2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है, हमेशा लीक से हटकर कुछ नए कंसेप्ट पर फिल्म बनाने के मामले में अक्षय कुमार को कोई पीछा नहीं छोड़ सकता है। अक्षय कॉमेडी हो, एक्शन हो या थ्रिल, सभी में अपनी एक्टिंग से जान डाल देते है। लेकिन साल में 5 से 6 फिल्म करने के कारण फ्लॉप फिल्में की लिस्ट में भी अक्षय का नाम ऊपर आता जा रहा है। अक्षय की डिफरेंट जॉनर की फिल्मों कई बार फैंस एक्सेप्ट नहीं कर पाते है, नतीजा फिल्म फ्लॉप हो जाती है। आपको जानकार हैरानी होगी की कोरोना महारामी के बाद अक्षय कुमार पर फिल्म निर्माताओं ने करीब 2000 करोड़ रूपय लगाए है, मगर कोरोना के बाद का समय अक्षय के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। आज हम आपको खिलाड़ी कुमार की कुछ ऐसे ही फिल्मों क बारे में बताने जा रहे है जो बड़े बड़े बजट की बनी लेकिन ये फिल्में हिट होना तो दूर फिल्म का बजट तक नहीं निकाल पाई थी। जी हां इन फिल्मों ने तो अक्षय का फीस के बराबर भी कमाई नहीं की।

और पढ़ेः धड़क 2 के साथ सेंसर बोर्ड ने निकाली दुश्मनी, 16 सीन पर चलाई कैंची.

3 करोड़ भी नहीं कमा पाई

बड़े मियां छोटें मियां-

सबसे पहले बात करेंगे फिल्म बड़े मियां छोटें मियां की- जब भी हम बड़े मियां-छोटे मियां का नाम सुनते है तो हमारे जेहन में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की छवि उभर आती है। जब अक्षय और टाइगर की फिल्म आई तो लगा की शायद अब अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी को टक्कर मिलने वाली है। 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भरपूर एक्शन औऱ वीएफएक्स से लैस थी, लेकिन जब फिल्म रीलिज हुई तो फैंस का दिल टूट गया। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिल्म ने ऑवरऑल 110 करोड़ की ही कमाई की थी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान-

अगली फिल्म है अक्षय की हिस्टोरिकल बायोग्राफी सम्राट पृथ्वीराज चौहान। फिल्म में पहली बार मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आई थी। लेकिन उनकी एक्टिक की बात न ही की जाए तो अच्छा, करीब 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अक्षय के करियर के लिए बड़ी डिजास्टर साबित हुई। पृथ्वीराज की ओलरऑल कमाई मात्र 90 करोड़ ही रह गई थी। ऐसा लगा कि मानुषी छिल्लर की एक्टिंग देखकर अक्षय भी एक्टिंग करना भूल गए थे, तभी तो फिल्म बड़ी जल्दी-जल्दी और भागमभाग में खत्म कर दी गई।

prithvi akshay
Source : Google

बेल बॉटम-

अगली फ्लॉप फिल्म है बेल बॉटम, बेल बॉटम कोरोना पेनडेमिक के बाद अक्षय की रिलीज हुई पहली फिल्म थी। अक्षय निर्माताओं के लिए पैसा बनाने की मशीन की तरह है, और इसलिए अक्षय की फिल्म में काफी पैसा लगाया जाता है। बेल बॉटम का बजट 160 करोड़ था, लेकिन फिल्म जब रीलिज हुई तो वो मात्र 57 करोड़ की कमाई में सिमट गई। हालांकि कोरोना के कारण घरों में छिपे लोगो को थिएटर लाने का काम अक्षय ने काफी अच्छा किया था।

सरफिरा-

अगली फिल्म है सरफिरा। सरफिरा सूर्या की फिल्म उड़ान भले ही रिमेक है लेकिन फिल्म इतनी बड़ी फ्लॉप होगी, इसका अंदाजा तो शायद अक्षय को भी नहीं था। 100 करोड़ में बनी ये फिल्म केवल 29 करोड़ की ही कमाई पर सिमट गई। सूर्या की उड़ान को जहां 5 नेशनल अवॉर्ड मिले थे। लेकिन सरफिरा को फैंस ले सिरे से नकार दिया, और फिल्म डिजास्टर हो गई हालांकि अक्षय की एक्टिंग का काफी तारीफ हुई थी।

सेल्फी-

अगली फिल्म की बात करें तो वो पेनडेमिक के बाद अक्षय की सबसे लोएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म कह सकते है। ये फिल्म है सेल्फी। फिल्म को बनाने में 1000 करोड़ रूपय खर्च किए गए, लेकिन कमजोर कहानी और ऑवर एक्टिंग का खामियाजा फिल्म को भुगतना पड़ा। फिल्म की भारत में केवल 20 करोड़ ही रही थी, जो अक्षय के लिए एक बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई।

और पढ़ेः 200 करोड़ की अनुष्का की ये फिल्म, जो बन गई डिजास्टर साथ में थे शाहरुख.

हालांकि अक्षय हमेशा अपनी फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी लेते है, लेकिन हम आपको बता दें कि ये कलेक्शन केवल बॉक्स ऑफिस के है। ओटीटी राइट्स, म्यूजिक राइट्स के बदले फिल्म के निर्माताओं को अच्छा खासा पैसा मिलता है। इसलिए अक्षय का नाम ही काफी है कमाई के लिए, तभी तो लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बावजूद भी अक्षय निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए है। वेल आपको अक्षकी की कौन सी फिल्म बेस्ट और कौन सी वर्स्ट लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds