India Most Beautiful Places: भारत की 10 सबसे खूबसूरत और अनदेखी जगहें, जो हर ट्रैवलर को एक बार जरूर देखनी चाहिए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अप्रैल 2025, 05:30 AM Updated: 10 अप्रैल 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

India Most Beautiful Places: जब भी खूबसूरत और आकर्षक जगहों की बात आती है, तो आमतौर पर लोगों के मन में विदेशों की छवि उभर आती है। लेकिन, भारत भी कई ऐसी अद्भुत और दिलकश जगहों से भरा हुआ है, जो किसी भी विदेशी स्थल से कम नहीं हैं। अगर आप भी यात्रा के शौकिन हैं और खूबसूरत स्थलों की सैर करना चाहते हैं, तो आपको एक बार इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए। इन जगहों की सैर आपके दिल और दिमाग को सुकून देगी। यहां जानिए भारत की कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में।

और पढ़ें: Meghalaya Living Root Bridge: मेघालय के जीवित जड़ पुल, प्रकृति की अद्भुत कृति जो सदियों से खड़ी है, अब यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल!

युमथांग वैली, सिक्किम- India Most Beautiful Places

सिक्किम अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन युमथांग वैली का जिक्र कुछ अलग ही है। इसे ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ के नाम से भी जाना जाता है। युमथांग वैली समुद्र तल से लगभग 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की झीलें और मनमोहक नजारे पर्यटकों को कश्मीर की याद दिलाते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का आदर्श उदाहरण है, जहां हर साल देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

Yumthang Valley Sikkim
Source: Google

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार न केवल अपनी ताजगी और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां स्थित टी गार्डन भी एक प्रमुख आकर्षण है। यह स्थान समुद्र तल से करीब 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां फैली हरियाली, शांति और प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। मुन्नार की पहाड़ियों पर घूमते हुए आपको प्राकृतिक सौंदर्य के बीच खुद को खो जाने का अनुभव होता है।

Tea Garden Hill of Munnar Kerala
Source: Google

स्टाक रेंज, लद्दाख

लद्दाख के स्टाक रेंज में बर्फ से ढके पहाड़ों का दृश्य किसी चित्र से कम नहीं लगता। यदि आप पहाड़ों में समय बिताने के शौक़ीन हैं, तो यह स्थान आपके लिए एकदम सही है। यहां आप हाइकिंग, क्लाइम्बिंग और कैंपिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। स्टाक रेंज की खूबसूरती में बर्फीली चोटियों के साथ विशाल पहाड़ी मैदान सम्मिलित होते हैं, जो इसे अद्वितीय बनाते हैं।

Stok Range Ladakh
Source: Google

नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय

भारत के सबसे बड़े झरनों में से एक, नोहकलिकाई फॉल्स मेघालय राज्य में स्थित है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है, और इसके साथ जुड़ी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। यह झरना एक स्थानीय खासी लड़की ‘लिकाई’ के नाम पर पड़ा है, जिन्होंने एक दुखद घटना के बाद इस झरने से कूदकर अपनी जान दी थी। आज यह स्थान न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पर्यटकों के बीच भी बेहद प्रसिद्ध है।

Nohkalikai Falls Meghalaya
Source: Google

नंदा देवी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है। यह पर्वत विशेष रूप से अपने बर्फ से ढके शिखरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरत वादियां और शांति भरा वातावरण उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है, जो प्रकृति के बीच शांति और संतुलन की तलाश करते हैं। नंदा देवी की ऊंचाई और सौंदर्य दोनों ही शानदार हैं।

Nanda Devi Uttarakhand
Source: Google

लोनार सरोवर, महाराष्ट्र

लोनार सरोवर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है और इसे भारत की सबसे अनोखी जगहों में शामिल किया जाता है। यह एक सेलाइन सोडा लेक है और आसपास के पेड़-पौधे इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ाते हैं। लोनार सरोवर को देखने के बाद आपको इस स्थान की रहनुमाई और रहस्य का एहसास होगा।

Lonar Lake Maharashtra
Source: Google

लेह लद्दाख

लेह लद्दाख न केवल अपनी बर्फीली पहाड़ियों और खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहां के पहाड़, झीलें और बर्फीले दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यदि आप प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रोमांचक यात्रा करना चाहते हैं, तो लेह लद्दाख की यात्रा एक बार जरूर करें।

leh ladakh
Source: Google

की मॉनेस्ट्री, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में स्थित की गोम्पा एक प्रमुख बौद्ध मठ है, जो समुद्र तल से लगभग 13,668 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का दृश्य किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा लगता है। यह स्थान शांति, ध्यान और भव्यता का संगम है और यहां की सुंदरता को देखना एक अद्वितीय अनुभव है।

Key Monastery Himachal Pradesh
Source: Google

होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडू

होगेनक्कल फॉल्स, जिसे नियाग्रा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है, तमिलनाडू में स्थित एक शानदार झरना है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है। इसकी खूबसूरती और जादुई आकर्षण, यहां आने वाले हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देता है।

Hogenakkal Falls Tamil Nadu
Source: Google

जनस्‍कर पर्वत श्रृंखला, हिमाचल प्रदेश

जनस्‍कर पर्वत श्रृंखला में बर्फीली नदियों और जमे हुए झरनों के बीच ट्रैकिंग का अनुभव बेहद रोमांचक होता है। हर साल जनवरी और फरवरी में यहां की नदियां जम जाती हैं और यह ‘चादर ट्रेक’ के रूप में प्रसिद्ध है। बर्फ पर चलने का रोमांच और हिमालय की खूबसूरती देखना एक अविस्मरणीय अनुभव है।

Zanskar Mountain Range, Himachal Pradesh
Source: Google

भारत की ये जगहें न केवल सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक दृश्य भी इसे खास बनाते हैं। अगर आप यात्रा के शौक़ीन हैं, तो इन स्थानों पर एक बार जरूर जाएं। इनकी खूबसूरती और अद्भुत दृश्य आपके दिल को सुकून और खुशी देंगे।

और पढ़ें: ये है दिल्ली में रात में घूमने के लिए 5 अच्छी जगहें जहाँ आप भी जाना चाहेंगे

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds