Headlines

JP Nadda के बाद कौन संभालेगा बीजेपी की कमान, जानें कौन होगा अध्यक्ष और क्या है चुनाव प्रक्रिया

Table of Content

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव (BJP President Election) के लिए चुनाव समिति का गठन किया है। यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कराएगी। इसी सिलसिले में मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने के. लक्ष्मण (K. Laxman) को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ नरेश बंसल (Naresh Bansal), रेखा वर्मा (Rekha Verma) और संबित पात्रा (Sambit Patra) राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी होंगे। यह समिति संगठन के चुनाव कराएगी। चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के बाद जल्द ही संगठनात्मक चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

और पढ़ें: Maharashtra-Jharkhand Election Dates: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, जानें क्या है दोनों राज्यों में मतदान की तारीख

जेपी नड्डा का कार्यकाल और BJP की रणनीति- JP Nadda’s tenure vs BJP’s strategy

जेपी नड्डा को 2020 में पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था और तब से उन्होंने कई अहम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, असम विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे अहम चुनाव लड़े हैं। उनका कार्यकाल सफल माना गया है। फिलहाल जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। लेकिन, बीजेपी संसदीय बोर्ड ने उन्हें अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहने के लिए एक्सटेंशन दिया है। बीजेपी संविधान के मुताबिक, नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए एक बड़ी प्रक्रिया होती है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले संगठन का चुनाव पूरा करना होता है।

कैसे चुना जाता है BJP का अध्यक्ष? (BJP President Appointment Process)

भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव एक खास प्रक्रिया के तहत होता है। सबसे पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होती है, जिसमें कार्यकाल खत्म होने वाले अध्यक्ष के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारियां शुरू की जाती हैं। इसी बैठक में नामांकन प्रक्रिया पूरी होती है और फिर सभी राज्यों के प्रतिनिधि मतदान करते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी चुनाव में अपनी भूमिका निभाते हैं।

चुनाव अधिकारी करते हैं तारीखों की घोषणा

चुनाव अधिकारी चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हैं। चुनाव अधिकारियों द्वारा घोषित तिथियों पर बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष के चुनाव होते हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ प्रदेश परिषद सदस्य का भी चुनाव होता है। प्रदेश परिषद सदस्य के बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होना है।

Amit shah, Jp Nadda
Source: Google

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुनते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रत्येक राज्य के अध्यक्ष का चुनाव राज्य परिषद के सदस्य करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद के सदस्य करते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग दो महीने लगेंगे। सूत्रों की मानें तो यह प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम सामने आएगा। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद जनवरी में राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो सकती है। इसमें अध्यक्ष का नाम स्वीकार किया जाएगा। बहरहाल, आम तौर पर अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है और पार्टी की आंतरिक सहमति तय करती है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है।

जनवरी में हो सकता है चुनाव

सूत्रों की मानें तो, जनवरी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने की उम्मीद है। झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले चार राज्यों में सदस्यता अभियान बाद में शुरू होगा। इसके चलते यहां संगठनात्मक चुनाव बाद में शुरू होंगे। इन चार राज्यों को छोड़कर भाजपा ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 25 सितंबर तक वह पहले चरण में सिर्फ छह करोड़ सदस्य ही बना पाई।

Narendra Modi, Jp Nadda
Source: Google

कौन संभालेगा कमान

फिलहाल इस बारे में भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी इस दौड़ में शामिल माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। फडणवीस परिवार की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

और पढ़ें: Cooch Behar: बीजेपी सांसद अनंत महाराज ने आश्रम में घुसकर साधु संग की मारपीट, टीएमसी नेता ने की उचित कार्रवाई की मांग

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds