Top 5 Yoga Asanas: हेल्दी रहने के लिए रोज करे ये योगासन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 05 Oct 2024, 12:00 AM

हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है लेकिन लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल में बेहतर जिंदगी और अच्छी नींद के लिए योग और ध्यान नहीं कर पाते है, जिसके कारण लोगों में मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं देखने को मिलती है. लेकिन योग इससे बीमारियों पर काफी हद तक कंट्रोल पाया जा सकता है.

नौका आसन (Navasana)

इस आसन से पेट और साइड की चर्बी को कम किया जा सकता है. पेट, कमर और रीड की हड्डियों में लाभ होता है. डायबिटीज जैसे बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को काफी राहत मिलती है.

Navasana
Source: Google

मत्स्यासन (Matsyasana )

इस योग आसन से शरीर को काफी मजबूती प्रदान होती है. इससे व्यक्ति के चेस्ट और फेफड़ों का विकास होता है. महिलाओं में गर्भाशय, मासिक धर्म से जुड़ी समस्या ठीक होती है. पेट की चर्बी कम होती है.

Fish Pose
Source: Google

Bhujangasana (भुजंगासन)

भुजंगासन के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भुजंगासन (कोबरा मुद्रा) रीढ़ को मजबूत करता है, लचीलापन बढ़ाता है, और छाती, कंधों और पेट को फैलाता है. यह तनाव को दूर करने, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और बेहतर समग्र शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पाचन अंगों को उत्तेजित करने में भी मदद करता है. इस आसन से व्यक्ति डिप्रेशन जैसी समस्या से आसानी से निजात पा सकता है.

Bhujangasana

Source: Google

अनुलोम विलोम (Anulom Vilom)

इस का अभ्यास करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गठिया, माइग्रेन का दर्द आदि से छुटकारा पाया जा सकता है. अनुलोम विलोम करने से अवसाद, तनाव और चिंता दूर होती है. इस योगाभ्यास से शरीर  वात, कफ और पित्त तीनों दोषों को नियंत्रित करता है.

Anulom vilom
Source: Google

सुप्त बद्ध कोणासन (Supta baddha konasana)

सुप्त बद्ध कोणासन, जिसे रिक्लाइनिंग बाउंड एंगल पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, इस योग मुद्रा में विश्राम, ध्यान और कोमल खिंचाव का संयोजन होता है. यह आसन योग की दुनिया में बहुत महत्व रखता है. इससे वजन कम करने और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है और एब्स टोन होते है.

Supta baddha konasana
Source: Google

Also Read: Brain Health को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 आदतें.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds