कौन हैं वो लोग जो दबाए बैठे हैं 2000 के नोट… 2 फीसदी करेंसी का पता नहीं, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 02 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में ₹2000 के नोटों को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक बाजार में अभी भी बड़ी संख्या में ₹2000 के नोट चलन से बाहर नहीं हुए हैं। RBI के मुताबिक, ₹2000 के ₹7117 करोड़ मूल्य के नोट अभी भी लोगों के पास हैं और उन्हें वापस नहीं किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर के पहले दिन इन करेंसी नोटों पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि प्रचलन से बाहर किए जाने के बाद से कुल 2000 रुपये के नोटों में से 98 फीसदी वापस आ चुके हैं।

और पढ़ें: PPF vs NPS वात्सल्य: आपके बच्चे के लिए कौन सी स्कीम रहेगी बेहतर, कौन बनाएगा जल्‍दी करोड़पति? ये है पूरा कैलकुलेशन

आरबीआई ने 2023 में 2000 रुपये के नोटों को धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर करने का फैसला किया था और लोगों से इन नोटों को बैंक में जमा करने या अन्य छोटे मूल्य के नोटों से बदलने के लिए कहा था। हालांकि, लाखों लोगों के पास अभी भी ये नोट हैं।

2% नोटों की वापसी का अभी भी इंतजार 

मंगलवार, 1 अक्टूबर, 2024 को केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के 98 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। पीटीआई के अनुसार, रिजर्व बैंक ने कहा है कि लोगों के पास अभी भी 7,117 करोड़ रुपये के गुलाबी नोट हैं। ये नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे और पहले तो जल्दी वापस आ गए, लेकिन अब ये बहुत धीमी गति से वापस आ रहे हैं।

Rs2000-RBI
Source: Google

जुलाई से अब तक कितने नोट रिटर्न

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 1 जुलाई 2024 को जारी की गई जानकारी के अनुसार, 7581 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में बचे थे; 1 सितंबर को भी यह राशि 7000 करोड़ रुपये से कम नहीं हो सकती। इन दो महीनों में सिर्फ़ 320 करोड़ रुपये के नोट ही वापस आ पाए। अब जबकि अक्टूबर का डेटा सामने आया है, तो यह साफ़ है कि नोट कितनी धीमी गति से वापस आ रहे हैं। पिछले साल मई 2023 में जब इन नोटों को बंद किया गया था, तब 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे; 29 दिसंबर 2023 तक यह राशि घटकर 9,330 करोड़ रुपये रह गई।

इसलिए बंद किए गए थे 2000 के नोट

19 मई, 2023 को RBI ने कहा कि स्वच्छ नोट नीति (Clean Note Policy)  के अनुसार प्रचलन में सबसे अधिक मूल्य वाले 2000 रुपये के नोट को पूरे देश में बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय बैंक ने स्थानीय बैंकों और RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों को इन नोटों को वापस स्वीकार करने और उन्हें बदलने के लिए 30 सितंबर, 2023 तक का समय दिया। लेकिन उसके बाद, समय सीमा को बढ़ाया जाता रहा।

Rs2000-RBI
Source: Google

यहां जमा करें 2000 के नोट

हम आपको बताना चाहेंगे कि हालांकि स्थानीय बैंक यह काम नहीं कर पाएंगे, लेकिन फिर भी इन नोटों को बदला जा सकता है। केंद्रीय बैंक ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि लोग इन नोटों को भारतीय डाक के माध्यम से किसी भी नजदीकी डाकघर के माध्यम से जमा कर सकते हैं, इसके अलावा RBI के 19 कार्यालयों में भी जा सकते हैं, जो अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

और पढ़ें: OPS vs UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम और ओल्ड पेंशन स्कीम में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? यहां समझें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds