राम मंदिर, राफेल, आत्मनिर्भर भारत…इन चीजों ने रिपब्लिक डे की शान, जानिए बड़ी बातें…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 26 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 26 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में आज 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। कोरोना काल के बीच मनाए जा रहे इस गणतंत्र दिवस में भले ही महामारी की वजह से कई बदलाव किए गए हो। लेकिन इसके बावजूद लोगों का जोश और उनके अंदर मौजूद देशभक्ति की भावना जरा सी भी कम नहीं हुई। हर साल लोग 26 जनवरी को होने वाली परेड बेसब्री से इंतेजार करते हैं। इस बार कोरोना के चलते परेड में कई बदलाव हुए। लेकिन इस बार की परेड काफी खास रही। कोरोना काल में हुई इस परेड में बेहद अद्भूत नजारा देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि इस बार की परेड की कुछ खास बातें…

– राफेल का बढ़ाई परेड की खान- राजपथ पर हुई परेड में इस बार राफेल लड़ाकू विमानों ने भी देश की आन-बान और शान बढ़ाई। पहली बार परेड में राफेल लड़ाकू विमान नजर आए। जिसकी गर्जना से हर देशवासी को गर्व महसूस हुआ, वहीं दुश्मन इसे देखकर कांप गए होंगे। पूरी दुनिया में राफेल लड़ाकू विमानों ने अपना दम दिखाया। परेड में भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत दिखाई।

– राम मंदिर की झांकी ने सबसे खूबसूरत- इस बार परेड में 28 राज्यों की झांकियां शामिल थीं। पहली बार लद्दाख की झांकी भी परेड में देखने को मिलीं। सबसे पहली झांकी लद्दाख की ही थीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की झांकी भी इस बार बेहद खास थीं क्योंकि ऐतिहासिक राम मंदिक की झलकियां इसमें देखने को मिलीं। ये नजारा बेहद ही खूबसूरत था, जिस दौरान परेड में मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। इसके अलावा पंजाब की में नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को याद किया गया।

– मेक इन इंडिया की झलकियां भी दी दिखाई- सूचना एवं ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय की झांकी की थीम काफी अलग थी। इसके जरिए लोकल फॉर लोकल मुहिम को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वहीं आयुष मंत्रालय की झांकी में कोरोना महामारी से जुड़ी झलकियां नजर आईं। इसमें इम्युन इंडिया और एक्टिव इंडिया की थीम दिखाई दी, जिसमें चारों तरफ गिलोए लगे हुए थे। CRPF की झांकी में सरदार पटेल की प्रतिमा थी।

– कोरोना वैक्सीन की थीम भी परेड का हिस्सा- साथ ही बायोटेक्नॉलोजी विभाग की झांकी में कोरोना वैक्सीन की थीम देखने को मिली। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, न्यू इंडिया की झलकियां भी इस बार रिपब्लिक डे परेड में देखने को मिलीं।

– वहीं पहली बार बांग्लादेश सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिक मार्चिंग दस्ते का हिस्सा बनें। दस्ते में बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल रहे।

– परेड में भारत के टी-90 भीष्म टैंक ने भी अपना दमखम दिखाया। वहीं नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। NCG का गठन 1984 में हुआ था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds