किसानों के खिलाफ बोलकर बुरी फंसी कंगना रनौत? छिन गए 6 बड़े ब्रैंड्स के कॉन्ट्रैक्ट, एक्ट्रेस ने कहा…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 26 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 26 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वैसे तो देश से जुड़े मुद्दों पर बॉलीवुड के कम ही सितारे अपनी राय सोशल मीडिया पर देते नजर आते हैं। लेकिन एक एक्ट्रेस है, जो किसी मुद्दे पर भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। जी हां, हम बात कर रहे है एक्ट्रेस कंगना रनौत की। कंगना हर मुद्दे पर अपनी खुल कर राय रखती हैं। इस दौरान उनके कई लोगों के साथ पंगे भी होते ही रहते है। बीते लंबे वक्त से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

देश में इस वक्त किसान आंदोलन का मुद्दा हर तरफ छाया हुआ है। कंगना इस आंदोलन पर भी लगातार अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए रख रही है। बीते दिनों इसकी वजह से काफी बवाल भी हो गया था, जब सोशल मीडिया पर उनकी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोझांज के साथ तीखी बहस भी हुई थी।

किसान आंदोलन के विरोध में हैं कंगना

आज यानी रिपब्लिक डे के मौके पर दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला लिया था। लेकिन किसानों की इस रैली ने कई जगह पर हिंसक रूप भी ले लिया। दिल्ली की अलग-अलग जगहों से किसानों-पुलिस में झड़प, तोड़फोड़ और पथराव की खबरें आई।

एक्ट्रेस ने खुद किया ये खुलासा

ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा पर कंगना ने कई ट्वीट्स किए। इस दौरान वो भड़कते हुए नजर आई। सिर्फ यही नहीं कंगना ने ये भी बताया कि किसान आंदोलन का वो जो विरोध कर रही है, वो उनको कितना भारी पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने एक ट्वीट कर बताया कि इसकी वजह से उनसे 6 कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए गए है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा- ‘6 ब्रांड ने मेरे साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए, जिसमें से कुछ पहले से ही साइन थे। कुछ ने कहा कि तुमने किसानों को आतंकवादी कहा इसलिए वो मुझे एंबैसडर नहीं बना सकते। मैं आज हर एक भारतीय से ये कहना चाहती हूं कि जो इन दंगो का सपोर्ट कर रहा है, वो भी एक आतंकवादी है, जिसमें वो लोग भी शामिल हैं जो एंटी नेशनल ब्रैंड के हैं।’

किसानों के खिलाफ बोलकर बुरी फंसी कंगना रनौत? छिन गए 6 बड़े ब्रैंड्स के कॉन्ट्रैक्ट, एक्ट्रेस ने कहा... — Nedrick News

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर जमकर भड़कीं कंगना

वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर कहा- ‘झंड बनकर रह गए है, अनपढ़ गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज रिपब्लिक डे है।’

किसानों के खिलाफ बोलकर बुरी फंसी कंगना रनौत? छिन गए 6 बड़े ब्रैंड्स के कॉन्ट्रैक्ट, एक्ट्रेस ने कहा... — Nedrick News

सिर्फ यही नहीं कंगना  ने एक ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोझांज को घेरा। दरअसल, कई सितारे किसान आंदोलन समर्थन में है, जिनमें इन दोनों का नाम भी शामिल है। कंगना ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए दोनों पर निशाना साधते हुए पूछा- ‘प्रियंका और दिलजीत आपको इसे समझाना होगा। पूरी दुनिया हम पर हंस रही है, आपको लोगों को यही चाहिए था ना। बधाई हो।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds