IIFA अवॉर्ड में किसे मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें किसने कौन-सा अवॉर्ड किया अपने नाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जून 2022, 12:00 AM Updated: 06 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस बार ये अवॉर्ड अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में आयोजित हुआ। अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर धूम मचाई। इसके साथ ही सलमान खान से लेकर सारा अली खान तक ने परफॉर्म कर IIFA में चार चांद लगाए। दो जून से शुरू हो चुके इस समारोह का आज  आखिरी दिन है। 

दरअसल,  इस बार IIFA का ये 22वा संस्करण  है। यहां मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने शिरकत की। सभी ने अपने स्टनिंग लुक से फैंस का दिल जीत लिया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सितारों के परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे है। वीडियो में सारा अली खान, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, अनन्या पांडे, विक्की कौशल समेत कई बड़े स्टार्स परफॉर्म करते नजर आए। यहां एक से एक धमाकेदार परफॉरमेंस देखने को मिली। वहीं कई सितारों ने IIFA अवॉर्ड अपने नाम भी किया। 

IIFA अवॉर्ड में किसे मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें किसने कौन-सा अवॉर्ड किया अपने नाम — Nedrick News

आइए जानते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड मिला 

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 में जिन सितारों को IIFA अवॉर्ड मिला, उनमें इस साल विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। आइए आपको बताते हैं आईफा 2022 में किसको कौन सा अवॉर्ड मिला।

– बेस्ट फिल्म- शेरशाह

– बेस्ट डायरेक्टर – विष्णु वर्धन को शेरशाह के लिए।

– बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)- विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए।

– बेस्ट एक्ट्रेस(लीडिंग रोल)- कृति सेनन को मिमी के लिए। 

– बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) – पंकज त्रिपाठी को लुडो के लिए। 

– बेस्ट  एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)- साईं ताम्हनकर को मिमी के लिए। 

– बेस्ट डेब्यू (मेल) – अहान शेट्टी, तड़प के लिए।

  बेस्ट डेब्यू  (फीमेल)- शरवरी वाघ, बंटी और बबली 2 के लिए।

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- जुबिन नौटियाल, रातां लम्बियां, शेरशाह के लिए।

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-असीस कौर, रातां लम्बियां, शेरशाह के लिए।

– बेस्ट लिरिक्स- कौसर मुनीर को फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए।

– बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- अनुराग बसु, लुडो के लिए।

– बेस्ट स्टोरी अडेप्टेड – कबीर खान, संजय पूरण सिंह को 83 के लिए।

– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड में टाई रहा। ये अवॉर्ड अतरंगी रे के लिए ए आर रहमान और शेरशाह के लिए तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोनट्रोस, बी प्राक, जानी को मिला। 

IIFA अवॉर्ड में किसे मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें किसने कौन-सा अवॉर्ड किया अपने नाम — Nedrick News

ये सभी अवॉर्ड्स संगीतकारों, डायरेक्टर्स, प्लेबैक सिंगर, लीडिंग रोल एक्टर-एक्टेस सहित तमाम कलाकारों को नवाजा गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds