जब भयंकर नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकल पड़े थे संजय दत्त…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 06 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जब नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकल पड़े थे संजय दत्त… 

संजय दत्त उर्फ़ संजू बाबा के वैसे तो बॉलीवुड में कई सारे किस्से घूमते रहते है पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ उनके विवाद का किस्सा सालों बाद भी सुर्ख़ियों का हिस्सा बना रहता है। 

संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ ? 

किस्सा कुछ इस तरह है की साल 1981 में संजय दत्त ने फिल्म ‘रॉकी’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट में उस समय की मशहूर अभिनेत्री टीना मुनीम को चुना गया था। फिल्म के दौरान अभिनेत्री मुनीम और संजय दत्त के अफेयर्स की खबरे आने लगी थी। कहा जाता है की वो दोनों फिल्म सेट पर भी आपस में खूब समय बिताया करते थे और शूटिंग के बाद भी दोनों मिलते जुलते रहते थे। मीडिया में उनके अफेयर्स की ख़बरें खुब सुर्खियां बटोर रही थी। आपको बता दे की उस समय कहा जाता था की संजय दत्त टीना मुनीम के प्यार में पागल हो गए थे।

इसी बीच ऋषि कपूर और टीना मुनीम की फिल्म ‘कर्ज’ बॉक्स ऑफिस में रिलीज़ हुई। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और ऋषि कपूर तथा टीना मुनीम की जोड़ी को जनता ने भी खूब पसंद किया था। उस समय इस फिल्म ने सिनेमा घरो में धूम मचा दी थी जिसके बाद टीना मुनीम देखते हीं देखते स्टार बन गईं। इस फिल्म की सफलता के बाद बहुत सारे प्रोडूसर ऋषि कपूर और टीना मुनीम की जोड़ी को कास्ट करना चाहते थे।

जब भयंकर नशे में ऋषि कपूर को पीटने निकल पड़े थे संजय दत्त... — NEDRICK NEWS

फिल्म ‘कर्ज’ के सुपरहिट होने के बाद मीडिया में ऋषि कपूर और टीना मुनीम के अफेयर्स की खबरों ने आग पकड़ ली। जबकि दूसरी तरफ संजय दत्त का गुस्सा इन सुर्ख़ियों के कारण कंट्रोल से बाहर हो गया। इसके बाद कहा जाता है की आधी रात को संजय दत्त नशे की हालत में ऋषि कपूर को पीटने उनके घर की तरफ निकल गए। यह भी बताया जाता है की उस समय उनके साथ अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी मौजूद थे।

ऋषि कपूर के घर के रास्ते में संजय दत्त की मुलाकात अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई। कहा जाता है की उस दौरान ऋषि कपूर और नीतू कपूर का प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। जब संजय दत्त ने नीतू कपूर से ऋषि कपूर के अफेयर और उनको पीटने की बात कही तो नीतू के होश उड़ गए। उसके बाद नीतू कपूर ने संजय दत्त को अपने और ऋषि कपूर के अफेयर के बारे में बताया और यह भी कहा कि ऋषि और टीना मुनीम की खबरे झूठी हैं। इस बात को सुनकर संजू बाबा का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि इसके कुछ समय बाद हीं संजू बाबा और टीना मुनीम के बीच ब्रेकअप हो गया था।

ऐसे कई किस्से संजय दत्त के बारे में सुर्खिया बटोरते रहते है। यह किस्सा तो महज एक छोटे से कन्फ्यूजन के कारण हुआ था। ऐसे विवादों के साथ संजय दत्त का गहरा संबंध है। अपने करियर के दौरान संजू अपने प्रोफ़ेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds