गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर टीका लगाए इस भगवाधारी महिला का क्या है नित्यानंद से कनेक्शन, UN की बैठक में हुई थी शामिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 03 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जानिए कौन है UN की सार्वजनिक बैठक में शामिल हुई ये भगवाधारी महिला?

संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक बैठक में एक भगवाधारी महिला शामिल हुई और इसके बाद से ये भगवाधारी महिला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इस भगवाधारी महिला की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि भारत से भागे  भगोड़े तांत्रिक नित्यानंद ने इस भगवाधारी महिला की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करी है जिसके बाद से ये इस महिला को लेकर चर्चा हो रही है कि इस भगवाधारी महिला का बलात्कार के आरोपी नित्यानंद से क्या रिश्ता है और ये महिला संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक बैठक में क्यों शामिल हुई है.  

Also Read- FBI चीफ ने दी जानकारी, इस तरह से दुनियाभर के देशों में फैला कोरोना वायरस.

कैलास देश का प्रतिनिधित्व कर रही है ये महिला 

गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर टीका लगाए इस भगवाधारी महिला का क्या है नित्यानंद से कनेक्शन, UN की बैठक में हुई थी शामिल — NEDRICK NEWS

जानकारी के अनुसार, जिस नित्यानंद की वजह से ये महिला चर्चा में बनी हुई है उस महिला का नाम विजयप्रिया नित्यानंद (Vijayapriya Nithyananda) है और विजयप्रिया नित्यानंद संयुक्त राष्ट्र में कैलास देश का प्रतिनिधित्व कर रही है.  तस्वीरों और वीडियो में विजयप्रिया को भगवा रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर मांग टीका पहना था। नित्यानंद द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में बताया गया है कि विजयप्रिया जिनेवा में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं और विजयप्रिया ने UN में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा बनाने का दावा किया था। 

गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर टीका लगाए इस भगवाधारी महिला का क्या है नित्यानंद से कनेक्शन, UN की बैठक में हुई थी शामिल — NEDRICK NEWS

अमेरिका में रहती है विजयप्रिया 

विजयप्रिया नित्यानंद अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने 2014 में कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा से माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई की है। विजयप्रिया लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार, विजयप्रिया अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रियोल और पिजिन बोलती हैं साथ ही नित्यानंद के आभासी हिंदू देश कैलाश में विजयप्रिया को राजनयिक का दर्जा प्राप्त है

विजयप्रिया ने दिया भारत के खिलाफ बयान 

यूएन में विजयप्रिया ने कहा कि भारत ने उनके गुरु नित्यानंद को प्रताड़ित किया है। वहीं जब ये मामला चर्चा में आया तब  विजयप्रिया ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य कैलास भारत को बहुत अधिक सम्मान देता है। हम भारत सरकार से हिंदू विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। हिंदू विरोधी तत्व कैलासा के खिलाफ हमला कर रहे हैं और लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि भारतीय भगोड़े नित्यानंद द्वारा स्थापित तथाकथित यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा के प्रतिनिधियों द्वारा पिछले सप्ताह जिनेवा में दिए गए बयान पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उनका बयान अप्रासंगिक था। इसका कोई महत्व नहीं है। प्रतिनिधिमंडल एक एनजीओ के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था.

क्या है इस महिला का नित्यानंद से रिश्ता 

बलात्कार का आरोपी नित्यानंद 2018 में अपने दो शिष्यों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत से भाग गया था। वहीं ये महिला नित्यानंद की शिष्य है और इस महिला के दाहिने हाथ पर नित्यानंद का टैटू भी है. 

Also Read- भारतीय मूल के Ajay Banga! हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया नॉमिनेट!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds