BJP-कांग्रेस में बगावत के सुर! जालंधर की खौफनाक वारदात और दिलजीत पर क्यों भड़के कट्टरपंथी? | Top 5 Punjab News

Rajni | Nedrick News Punjab Published: 02 Jun 2026, 11:21 AM | Updated: 02 Jun 2026, 11:21 AM

Top 5 Punjab News: पंजाब की सियासत से लेकर मनोरंजन जगत तक की 5 बड़ी खबरों में पहली बड़ी खबर पंजाब कांग्रेस में मची भारी हलचल के बीच क्या बदलने वाला है पार्टी का कप्तान? दिल्ली में आलाकमान की बैठक के बाद क्या है अंदरूनी गणित। दूसरी और तीसरी बड़ी खबर पंजाब में अकेले दम पर सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा को एक बार फिर लेना पड़ा है ‘बाहरी’ नेता का सहारा।

सुनील जाखड़ की छुट्टी के बाद केवल सिंह ढिल्लों बने हैं नए अध्यक्ष। लेकिन पद संभालने से पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी और जय इंदर कौर के डैमेज कंट्रोल ने पार्टी के भीतर गुटबाजी को हवा दे दी है। चौथी खौफनाक खबर जालंधर के पॉश इलाके राजा गार्डन में आधी रात को रिवॉल्वर लहराते बदमाशों ने एक घर के बाहर बजाई डोरबेल!

यह सीसीटीवी (CCTV) वीडियो ‘प्रैंक’ है या किसी बड़ी टारगेट किलिंग की साजिश? जिसने पूरे पंजाब की रूह कंपा दी है। और पांचवीं खबर मनोरंजन जगत से कनाडा के टोरंटो में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो में खालिस्तानियों ने मचाया उत्पाद, तो सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर निकाला स्टेडियम से बाहर! आखिर अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद से क्यों कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं दिलजीत? तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: सपनों के घर में घुटा दम, चॉकलेट का लालच देकर मासूमों से हैवानियत! | Top 5 Ghaziabad News

क्या पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया कप्तान?

पंजाब से पहली खबर राजनीतिक गलियारों से जहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व को लेकर कयासों का दौर जारी है। क्या पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया कप्तान? 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति में भारी हलचल है। पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलों के बीच दिल्ली में आलाकमान की अहम बैठक हुई है।

निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत और भाजपा द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, अब कांग्रेस के भीतर भी बड़े संगठनात्मक बदलाव की मांग उठने लगी है। हालांकि, हाईकमान ने फिलहाल किसी भी बदलाव से साफ इनकार किया है। तो चलिए जानते है कि क्या है पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी गणित।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पंजाब की सियासत में भारी हलचल के बीच कांग्रेस आलाकमान ने फिलहाल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नेतृत्व में किसी भी तत्काल बदलाव से साफ इनकार कर दिया है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक के बाद, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने पद पर बने रहेंगे और पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्टों और अंदरूनी सूत्रों के हवाले से लगातार फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। दरअसल, साल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी में बदलाव की मांग उठी थी। चर्चा है कि यदि भविष्य में बदलाव होता है, तो वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजय इंदर सिंगला को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि चुनाव के करीब आने पर नेतृत्व बदलने से पार्टी कमजोर हो सकती है। इसलिए, सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की सख्त हिदायत दी गई है।

 क्या है भाजपा के नए समीकरण? (Top 5 Punjab News)

पंजाब के सियासी गलियारों के दूसरी बड़ी खबर नए कप्तान केवल सिंह ढिल्लों से जुड़ी है। 3 जून को कार्यभार संभालने से पहले ही पंजाब भाजपा में अंदरूनी सियासत और गुटबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस नियुक्ति पर खुलेआम अपनी नाराजगी जताई थी,

वहीं अब उनकी बेटी जय इंदर कौर ने ढिल्लों से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। इसी बीच, केवल सिंह ढिल्लों ने डेरा ब्यास प्रमुख से मिलकर पंजाब में एक नया सियासी कार्ड खेल दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पद संभालने से पहले ही क्या है भाजपा के नए समीकरण?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवनियुक्त पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों 3 जून 2026 (गुरुवार) को आधिकारिक तौर पर चंडीगढ़ में अपना पदभार संभालेंगे। इस दौरान भाजपा की ओर से एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है। हालांकि, केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के साथ ही पंजाब भाजपा के भीतर गुटबाजी भी उभर आई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस नियुक्ति पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। पार्टी के भीतर की इस अंदरूनी कलह को शांत करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने सोमवार को चंडीगढ़ में केवल सिंह ढिल्लों के आवास पर जाकर मुलाकात की, उन्हें मिठाई खिलाई और बधाई दी। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा का आंतरिक ‘डैमेज कंट्रोल’ माना जा रहा है।

वहीं, नियुक्ति के तुरंत बाद केवल सिंह ढिल्लों ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। पंजाब की राजनीति में डेरा ब्यास का बहुत बड़ा प्रभाव है और इस मुलाकात को 2027 के चुनाव से पहले सिख समुदाय और बड़े ग्रामीण वोट बैंक को साधने की भाजपा की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

इलाके में टारगेट किलिंग का डर

आधी रात को रिवॉल्वर के साथ ‘डोरबेल प्रैंक’ या बड़ी साजिश? क्या पंजाब में अब बदमाश सरेआम आपके दरवाजे तक पहुंच चुके हैं? पंजाब के जालंधर के रिहायशी इलाके राजा गार्डन में देर रात हथियारबंद युवकों के घूमने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। देर रात हाथ में खुलेआम रिवॉल्वर लहराते हुए कुछ युवकों ने एक घर के बाहर पहुंचकर घंटी बजाई और फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में टारगेट किलिंग का डर सता रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन थे ये हथियारबंद युवक और क्या था इनका इरादा?

वायरल हो रहे इस सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक, जालंधर की राजा गार्डन कॉलोनी से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ देर रात स्कूटी पर आए 4 बेखौफ युवक सरेआम हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए एक घर के बाहर पहुंचे और डोरबेल (Doorbell) बजाकर फरार हो गए। यह पूरी संदिग्ध घटना वहाँ लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना देर रात करीब 12 बजे के बाद की है, जब राजा गार्डन इलाके की गली में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। दो स्कूटी पर सवार होकर 4 अज्ञात युवक गली में दाखिल होते हैं। उनमें से एक युवक हाथ में साफ तौर पर रिवॉल्वर निकालता है। वह हथियारबंद युवक आगे बढ़कर एक घर के मुख्य गेट पर जाता है, उसकी डोरबेल बजाता है, और तुरंत पीछे मुड़कर अपने साथियों के साथ स्कूटी पर बैठकर तेजी से फरार हो जाता है। देर रात इस तरह खुलेआम हथियार लेकर घूमने और घंटी बजाकर भागने की इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

मोहल्ले के लोगों को आशंका है कि ये युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या किसी को टारगेट किलिंग (Target Killing) का निशाना बनाने के इरादे से आए थे। ‘द ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जालंधर पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

छात्रा की मौत को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल (Top 5 Punjab News)

पंजाब से चौथी ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसने पूरी शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। 12वीं क्लास की एक मासूम छात्रा, जो आगे चलकर देश की सेवा के लिए आईएएस (IAS) अफसर बनना चाहती थी, उसने स्कूल मैनेजमेंट की कथित प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दम तोड़ने से पहले अस्पताल के बेड से रिकॉर्ड हुआ उसका आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो रो-रोकर स्कूल के टॉर्चर की कहानी सुना रही है। पीड़ित मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी एक ही मांग है कि ‘मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए’। तो चलिए जानते है इस घटना की पूरी सच्चाई।

मामले की विस्तृत जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 20,000 की स्कूल फीस बकाया होने पर कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा अमनजोत कौर ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद अस्पताल के बेड से रिकॉर्ड किया गया उसका आखिरी वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,

जिसके बाद पंजाब सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देश पर अमृतसर पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और टीचर आकांक्षा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) की धारा के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

दरअसल, स्कूल में कथित प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा अमनजोत कौर ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इलाज के दौरान छात्रा ने अस्पताल के बेड से एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने रोते हुए बताया कि फीस न भरने के कारण स्कूल स्टाफ ने उसे एक अलग कमरे में बंद कर मानसिक रूप से टॉर्चर और अपमानित किया था।

कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद शनिवार रात छात्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, 10वीं कक्षा में 82% अंक हासिल करने वाली अमनजोत भविष्य में एक आईएएस (IAS) अधिकारी बनना चाहती थी।

वहीं, छात्रा की माँ सरबजीत कौर ने मीडिया से बातचीत में रोते हुए अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि-‘मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी। सिर्फ कुछ महीनों की फीस बाकी होने के कारण टीचर आकांक्षा और प्रिंसिपल शबनम शर्मा ने उसे पूरी क्लास के सामने प्रताड़ित किया। मेरी बेटी ने मुझे इस बारे में बताया था, लेकिन मैं इसे इतनी बड़ी बात नहीं समझ पाई।

आज मेरी बेटी हमारे बीच नहीं है। हम बस अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहते हैं और हमारी मांग है कि इस स्कूल को तुरंत बंद किया जाए।’ दूसरी ओर, डिसिप्लिनड डिसाइपल इंटरनेशनल स्कूल (Fatehgarh Churian) के प्रबंधन ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है और कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाबी दिलजीत दोसांझ के शो में मचा हंगामा

पंजाब से पांचवी खबर मनोरंजन जगत से, टोरंटो में दिलजीत दोसांझ के शो में मच गया भारी हंगामा! कनाडा के रॉजर्स सेंटर में चल रहे कॉन्सर्ट के बीच जैसे ही कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने झंडे लहराकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस इन उपद्रवियों को धक्के मारकर स्टेडियम से बाहर निकाल रही है। आखिर अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद से दिलजीत दोसांझ कट्टरपंथियों के निशाने पर क्यों हैं? तो चलिए जानते हैं कि इस बवाल का पूरा सच।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो में मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ कॉन्सर्ट के दौरान खालिस्तानी झंडे लेकर घुसे प्रदर्शनकारियों को स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर स्टेडियम से बाहर निकाल दिया है। टोरंटो के प्रसिद्ध रॉजर्स सेंटर स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में जब दिलजीत परफॉर्म कर रहे थे,

तभी कुछ लोगों ने भीड़ के बीच खालिस्तानी झंडे लहराकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस बार पहले से ही मुस्तैद सुरक्षा बलों ने तुरंत ऐक्शन लिया और हंगामा कर रहे तत्वों को खदेड़ दिया, जिससे शो बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरा हो सका।

दरअसल, शो के दौरान जैसे ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तानी झंडे लहराए, पुलिस टीम और निजी सुरक्षा गार्ड्स ने तुरंत भीड़ में घुसकर उन्हें पकड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी इन हुड़दंगियों को धक्के मारते हुए स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं।

आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने मंच से साफ चेतावनी देते हुए पहले ही कहा था कि जो कोई भी उनके शो में आकर दर्शकों को परेशान करेगा या हंगामा खड़ा करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सीधे बाहर फेंक दिया जाएगा।

आखिर क्यों कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं दिलजीत दोसांझ?

हाल ही में दिलजीत भारत के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में मेहमान बनकर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसे मुद्दा बनाते हुए आरोप लगाया कि 1984 सिख दंगों से नाम जुड़ने वाले अभिनेता का सम्मान करना सिखों का अपमान है।

कट्टरपंथी और खालिस्तानी गुटों का आरोप है कि दिलजीत विदेशों में भारत की छवि मजबूत कर रहे हैं और ‘मेरा भारत महान’ जैसे बयानों के चलते वे भारत सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि टोरंटो से पहले दिलजीत के वैंकूवर और कैलगरी शोज़ में भी खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारेबाजी की थी, जिसके बाद दिलजीत ने लाइव शो रोककर उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।

पंजाब की आज की 5 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। जहाँ एक तरफ 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के भीतर आंतरिक समीकरण बड़ी तेज़ी से बदल रहे हैं और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं, वहीं दूसरी तरफ जालंधर की संदिग्ध सीसीटीवी वारदात और अमृतसर की छात्रा की दुखद मौत ने राज्य की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा मनोरंजन जगत में दिलजीत दोसांझ के शो में हुआ विवाद यह दिखाता है कि पंजाब की राजनीति और उसके कलाकार विदेशों में भी कितनी बारीकी से मॉनिटर किए जा रहे हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds