Top 5 Horror Comedy movie: हॉरर-कॉमेडी मूवीज के हैं शौकीन, तो बॉलीवुड की इन टॉप 5 फिल्मों को वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 11 मार्च 2026, 03:24 PM Updated: 11 मार्च 2026, 03:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Horror Comedy movie: अगर आपसे पूछे कि आपको फिल्मों में किस जॉनर की फिल्में पसंद है तो आपका जवाब क्या होगा.. सबकी पसंद अलग अलग है, किसी को एक्शन, तो किसी को कॉमेडी और किसी को हॉरर फिल्में पसंद होती है, लेकिन क्या हो जब आपको हॉरर के साथ साथ कॉमेडी भी मिल जाये। तो आप डरेंगे या फिर हंसते हुए कुर्सी से उछल पड़ेगे, लेकिन ये तो 100 प्रतिशत पक्का है कि आप उन फिल्मों का कोई भी सीन मिस नही करना चाहेंगे। अपने इस लेख में हम आपको 5 ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे है जो आपको डराती भी है और खूब गुदगुदाती भी है। तो चलिए आपको बताते है कि अब तक की टॉप 5 हॉरर कॉमेडी बॉलीवुड की फिल्में।

टॉप 5 हॉरर कॉमेडी बॉलीवुड फिल्में

गो गोवा गॉन हॉरर कॉमेडी फिल्म

हमारी इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर है…गो गोवा गॉन- साल 2013 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई गो गोवा गॉन एक ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो दिखाती है कैसे तीन दोस्तों की मस्ती… हॉरर में बदल जाती है। फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, और वीर दास मुख्य भुमिका में है। ये फिल्म किसी भूत प्रेत के खौफ को दिखाने के बजाय जॉम्बी हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म को राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया था। हालांकि ये एक लॉ बजट की फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी एवरेज रही थी, इसलिए बहुत से लोगो के इसके बारे में पता भी न हो.. लेकिन हॉरर कमेडी पसंद करने वाले को ये फिल्म पसंद आयेगी।

फिल्म रूही में दुल्हनों को किडनैप

अब करते है फिल्म रूही… जान्हवी कपूर की बेहतरीन अदाकारी अगर देखनी हो तो आपको रूही जरूर देखनी चाहिए। साल 2021 में आई राजकुमार राव, वरूण शर्मा और जान्हवी कपूर से सजी फिल्म रूही में एक ऐसे भूत की कहानी है, जो हॉनीमून पर दुल्हनों को किडनैप कर लेता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक नई जो कि खुद आत्मा से पोजेस्ड है उनका अपहरण हो जाता है जिसे खुद राजकुमार राव और वरूण शर्मा कर लेते है। इसके बाद कैसे उस आत्मा के चंगुल से निकलने के लिए ये दोनो तिकड़म बिठाते है, उसकी ही कहानी है रूही। हालांकि फिल्म कोविड के बीच रीलिज हुई थी इसलिए उन्हें वो ऑडियंस नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी, लेकिन अगर आपको हॉरर कमेडी एक साथ पसंद है तो आप नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते है।

भूतनाथ रिटर्न – Bhoothnath Returns

3, अब बात करते है भूतनाथ सीरिज की- भूतनाथ सीरिज की दोनो ही फिल्मों ने पहली बार एक ऐसे भूत से सबके परिचित कराया जो डराता नहीं डरता है, जो राजनीति करता है और लोगो को सही तरीके से जिंदगी जीने की सीख देता है। भूतनाथ में अमिताभ भूत बने है, जिसकी दो पार्ट्स आ चुके है, पहली 2008 में और दूसरी 2014 में जिसका नाम भूतनाथ रिटर्न है। भूतनाथ सिरीज एक ऐसी फिल्म है जो बच्चों से लेकर बड़े तक, सबको पसंद आयेगी। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो आपको जरूर देखनी चाहिए।

भूत एंड फ्रेंड्स – Bhoot and Friends

अब बात करते है भूत एंड फ्रेड्स की, साल 2010 में आई फिल्म भूत एंड फ्रेंड्स 4 ऐसे बच्चों की कहानी है जो छुट्टियां मनाने के लिए अपने दादी के घर जाते है और वहां उनकी मुलाकात होती है एक ऐसे भूत से जो उनकी नीलमणी का खजाना  खोजने में मदद करता है। फिल्म में जैकी श्राफ भूत बने है, जो पहले तो डराते है, लेकिन बाद में वहीं सबके आईडियल बन जाते है। 2019 में इसका एनिमेटेड सीरिज भी रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म काफी एवरेज रही थी, लेकिन हॉरर कमेडी से अपना मूड लाइट करने की चाहत रखने वालो को ये फिल्म जरूर पसंद आयेगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds