NCR में 26 लाख में आशियाना से लेकर 18 ट्रेनें रद्द और मिर्च के धुएं से डकैती तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 15 सितम्बर 2026, 08:58 PM Updated: 15 सितम्बर 2026, 08:58 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच बड़ी खबरों में पहली खबर दिल्ली-एनसीआर में किफायती घर खरीदने का सुनहरा मौका! दूसरी खबर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 19 सितंबर तक रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा; 18 ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई के रूट बदले गए हैं। तीसरी खबर मानसून की सक्रियता बढ़ने से गाजियाबाद और नोएडा समेत यूपी के 7 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं।

चौथी खबर गाजियाबाद में बदला एडवांस टैक्स का ट्रेंड; हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में टैक्स कलेक्शन तेजी से बढ़ा, तो वहीं रियल एस्टेट समेत तीन प्रमुख क्षेत्रों में भारी गिरावट दर्ज। पांचवी और आखिरी खबर शालिमार गार्डन इलाके में बदमाशों की खौफनाक साजिश; फ्लैट के दरवाजे के नीचे से मिर्च का धुआं फेंककर दरवाजा खुलवाया और पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को दिया अंजाम। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: भाजपा नेत्री के AI अश्लील वीडियो से लेकर 18 ट्रेनें रद्द तक | Top 5 Ghaziabad News

सस्ते घर का सपना होगा सच

गाजियाबाद की पहली खबर दिल्ली एनसीआर में किफायती घर खरीदने का मौका मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) दिल्ली-एनसीआर में किफायती घर खरीदने का एक शानदार मौका लेकर आया है। परिषद गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन (वसुंधरा योजना) में बने-बनाए 21 रेजिडेंशियल घरों (EWS कैटेगरी फ्लैट्स) की ऑनलाइन ई-नीलामी (E-Auction) कर रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 26 लाख (रिजर्व प्राइस) रखी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बने-बनाए मकान हैं, इसलिए खरीदारों को जमीन खरीदने या निर्माण कराने का कोई झंझट नहीं होगा। इसमें भाग लेने के लिए आपको ₹1.13 लाख का बयाना (EMD – Earnest Money Deposit) जमा करके बुकिंग या रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह पूरी तरह से बने-बनाए (Ready-to-Move) EWS आवासीय फ्लैट्स हैं।

ये फ्लैट्स गाजियाबाद के वसुंधरा (जैसे सेक्टर 4C, 16A, 16B और 17H) में स्थित हैं। इस इलाके में दिल्ली मेट्रो (वैशाली/आनंद विहार) और Rapid Rail (RRTS – दुहाई/गाजियाबाद) की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है। सरकारी योजना होने के कारण यह प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और पारदर्शी है, जिससे किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती।

रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर रेल यात्रियों के लिए है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और विद्युत संपर्क तार बदलने के काम (यार्ड ब्लॉक) के कारण 19 सितंबर 2026 तक रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई मुख्य ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त (रद्द) कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कुछ देरी से चलेंगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54075 (बरेली जंक्शन – दिल्ली जंक्शन पैसेंजर): यह ट्रेन 14, 16 और 18 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 54076 (दिल्ली जंक्शन – बरेली जंक्शन पैसेंजर): यह सेवा 15, 17 और 19 सितंबर 2026 को उपलब्ध नहीं होगी।
  • ट्रेन नंबर 54085 (दिल्ली जंक्शन – सांतरोड): यह लिंक ट्रेन 15, 17 और 19 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 54086 (सांतरोड – दिल्ली जंक्शन): यह ट्रेन भी 15, 17 और 19 सितंबर 2026 को नहीं चलेगी।

रूट बदलकर चलने वाली ट्रेनें

ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपने सामान्य मार्ग गजरौला जंक्शन और हापुड़ के बजाय मुरादाबाद-लक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद के परिवर्तित रास्ते से चलाई जा रही हैं।

  • ट्रेन नंबर 15091 (दौरई – टनकपुर एक्सप्रेस): 14 सितंबर को बदले हुए रूट से चलाई गई।
  • ट्रेन नंबर 13065 (हावड़ा – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस): 17 सितंबर 2026 को यह ट्रेन डायवर्ट रहेगी (गजरौला और हापुड़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी)।
  • ट्रेन नंबर 04013 (लौकहा बाजार – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस): यह गाड़ी 15, 17 और 19 सितंबर को बदले मार्ग से संचालित होगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

समय प्रबंधन और सुरक्षित परिचालन के लिए कई गाड़ियों को नियंत्रित कर या देरी से चलाया जा रहा है।

  • ट्रेन नंबर 15092 (टनकपुर – दौरई एक्सप्रेस): 14, 16 और 18 सितंबर को अपने तय समय से 90 मिनट की देरी (रात 19:50 बजे) से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 15014 (काठगोदाम – जैसलमेर एक्सप्रेस): 16, 18 और 20 सितंबर को 70 मिनट की देरी से चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 14205 (अयोध्या कैंट – दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस): 16, 18 और 20 सितंबर को 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 12391 (राजगीर – नई दिल्ली एक्सप्रेस): 16, 18 और 20 सितंबर को 40 मिनट की देरी से संचालित होगी।
  • ट्रेन नंबर 14017 (रक्सौल – आनंद विहार टर्मिनल): 17 सितंबर को 25 से 30 मिनट विनियमित रहेगी।

मौसम का डबल अलर्ट (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर मानसून को लेकर है। जहां मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने से मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 7 से ज्यादा प्रमुख जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात (बिजली गिरने) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। जैसे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और रामपुर साथ ही राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और उन्नाव

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश से उमस भरे मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है।

टैक्स कलेक्शन में चौंकाने वाला बदलाव (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर एडवांस टैक्स को लेकर है। जिसमे प्रधान आयकर आयुक्त गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में एडवांस टैक्स (Advance Tax) कलेक्शन का एक नया और चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है। जहाँ एक तरफ हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे बड़े सेक्टरों में एडवांस टैक्स के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं रियल एस्टेट समेत तीन प्रमुख सेक्टर्स में भारी गिरावट आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेक्टर से ₹25.97 करोड़ का एडवांस टैक्स मिला है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (₹19.07 करोड़) के मुकाबले 36.18% अधिक है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से सबसे ज्यादा ₹83.29 करोड़ का कलेक्शन हुआ है, जो पिछले वर्ष के ₹64.49 करोड़ से 29.16% की वृद्धि दर्शाता है।

इन 3 सेक्टर्स में आई गिरावट

प्रभावित क्षेत्र पिछला कलेक्शन वर्तमान कलेक्शनगिरावट
रियल एस्टेट एवं रेंटिंग सेवाएं4.19 करोड़2.85 करोड़32.11%
निर्माण, परिवहन एवं अन्य क्षेत्र6.85 करोड़4.29 करोड़37.31%
वित्तीय मध्यस्थता सेवाएं3.71 करोड़2.85 करोड़23.07%

मिर्च के धुएं से सनसनीखेज डकैती (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर शालिमार गार्डन इलाके से है। जहां मिर्च के धुएं से दरवाजा खुलवाया, फिर खौफनाक वारदात; गाजियाबाद में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शालिमार गार्डन इलाके में बदमाशों ने एक खौफनाक और अनोखी कार्यप्रणाली (Modus Operandi) अपनाकर एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए मिर्च के तीखे धुएं (Mirch Smoke) का इस्तेमाल किया और फिर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और कैश लूट लिए।

बदमाशों ने सबसे पहले पीड़ित परिवार के फ्लैट के मुख्य दरवाजे के नीचे से किसी तीखी चीज (जैसे लाल मिर्च पाउडर) को जलाकर उसका धुआं अंदर की तरफ धकेल दिया। घर के अंदर अचानक तीखी मिर्च का धुआं फैलने से परिवार के सदस्यों को तेज खांसी आने लगी और दम घुटने लगा।

जैसे ही घबराकर मकान मालिक ने ताजी हवा के लिए मुख्य दरवाजा खोला, बाहर छिपे हथियारबंद बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने तुरंत परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और घर की अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी (Cash) समेट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इलाके के CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds