कभी शादी कर मिसाल बन गए थे टीना और आमिर, अब 2 साल में ही तलाक…कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 नवम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 21 नवम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शुक्रवार को ही ये खबर सामने आई की IAS टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने शादी के 2 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगा दी है। कुछ साल पहले इन दोनों की लव स्टोरी हर किसी की जुबां पर थी। दो टॉपर पहली ही नजर में एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर उन्होनें जमाने की भी परवाह नहीं की। क्योंकि टीना हिंदू हैं और आमिर मुस्लिम, तो इनकी शादी को कई लोग लव जिहाद से जोड़ने लगे। कई संगठनों ने इसका विरोध भी किया, बावजूद इसके उन्होनें शादी कर मिसाल कायम कर दी थी। अब शादी के दो सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। आइए एक बार इन दोनों की लव स्टोरी पर नजर डालते हैं…

पहली नजर में हो गया था प्यार

टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली थी और आमिर जम्मू-कश्मीर के। साल 2015 के UPSC एग्जाम में टीना ने टॉप किया था और आमिर दूसरे नंबर पर आए थे। पहली बार इन दोनों की मुलाकात नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के ऑफिस में हुई थी। पहली ही नजर में ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। यहां से पहले टीना और आमिर के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे वो प्यार में बदल गई।

शादी का हुआ था काफी विरोध

लाल बहादुर शास्त्री IAS एकेडमी मसूरी में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। दो साल की ट्रेनिंग में दोनों अक्सर साथ दिखते थे। वो साथ में ही घूमते थे। ट्रेनिंग के समय ये दोनों साथ में यूरोप घूमने चले गए। इस दौरान टीना ने अपने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने नजदीकियों का खुलासा कर दिया। जिसके बाद इनकी लव स्टोरी मीडिया में सुर्खियां पाने लगीं। दोनों अपने प्यार को लेकर शुरू से ही खुले विचारों के रहे और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

2 साल में ही ले रहे तलाक

हालांकि टीना और आमिर के इस रिश्ते का कई लोगों ने विरोध भी किया। कुछ हिंदू संगठनों ने लव जिहाद से मामले को जोड़ते हुए इस पर एतराज किया। लेकिन टीना और आमिर ने किसी भी परवाह नहीं की और शादी करने का ऐलान कर दिया। साल 2018 में जयपुर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान दोनों की ये शादी खूब सुर्खियों में आ गई। उस दौरान कई लोग ये कहते हुए नजर आए कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों को राजस्थान कैडर मिला और आसपास के जिलों में ही इनकी पोस्टिंग हुई।

कोर्ट मैरिज करने के बाद टीना और आमिर ने खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में शादी भी की। उनकी इस शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अब दो ही सालों में दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds