मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग: हमले में बाल-बाल बचे, मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे | Tiger Shroff Juhu firing

Nandani | Nedrick News Published: 19 अक्टूबर 2026, 11:09 PM Updated: 19 अक्टूबर 2026, 11:09 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Tiger Shroff Juhu firing: मायानगरी मुंबई से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात उस वक्त हुई जब अभिनेता जुहू स्थित एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हमले में एक्टर की जान बच गई।

और पढ़ें: कानपुर में अंजलि अरोड़ा का हाई वोल्टेज ड्रामा: 15 लाख का नुकसान, कच्चा बादाम फेम एक्ट्रेस पर केस की तैयारी में आयोजक | Anjali Arora Kanpur controversy

हमले के बाद सामने आई पहली तस्वीर, घर पर सुरक्षा कड़ी| Tiger Shroff Juhu firing

घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके जख्म साफ देखे जा सकते हैं। तस्वीरों और वायरल वीडियो में टाइगर के कंधे और छाती पर सफेद पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। उनके शरीर पर कई जगह खरोंच के गहरे निशान हैं और हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ा हुआ है। इस जानलेवा हमले के तुरंत बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और एहतियात के तौर पर अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।

हालचाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे, दिशा पाटनी भी आईं नजर

हमले की खबर फैलते ही बॉलीवुड गलियारों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान अभिनेत्री दिशा पाटनी भी टाइगर की खैरियत पूछने उनके आवास पहुंचीं। दिशा और टाइगर लंबे समय से एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त रहे हैं और कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दिशा के वहां पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

डिप्टी सीएम बोले— ’90 के दशक जैसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी’

टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की थी।

शिंदे ने कहा, “यह बहुत गंभीर घटना है। पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन खुशकिस्मती रही कि टाइगर सुरक्षित हैं। कांच के टुकड़े और बारूद छिटकने की वजह से उनके हाथ और शरीर पर चोटें आई हैं। घटना में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी है। इस अचानक हुए हमले से टाइगर और उनकी मां काफी डरे और सहमे हुए हैं।”

उपमुख्यमंत्री ने परिवार को पूरी सुरक्षा का भरोसा देते हुए साफ कहा, “सेलेब्रिटीज को खुलेआम मिल रही ऐसी धमकियों के बीच सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। 90 के दशक में मुंबई में इस तरह की गैंगवार देखने को मिलती थी, जिसे 1995 के बाद पुलिस ने खत्म कर दिया था। शहर में खौफ का माहौल बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गुंडागर्दी को जड़ से खत्म किया जाएगा।”

फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें रवाना कर दी गई हैं।

और पढ़ें: मुंबई पुलिस ने दिया इमरान खान को देश छोड़ने का अल्टीमेटम: 28 अक्टूबर तक की मोहलत, आखिर क्या है माजरा? Imran Khan net worth

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds