दिल्ली में हुआ निर्भया जैसा कांड, 12 साल के एक मासूम छात्र के साथ तीन लड़कों ने किया कुकर्म, निजी अंग में डाल दी लोहे की रॉड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 26 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजधानी दिल्ली में हुई निर्भया जैसी घटना 

भारत की राजधानी दिल्ली में निर्भया जैसी शर्मशार करने वाली एक घटना हुई है लेकिन ये घटना यमुनापार के सीलमपुर इलाके में एक लड़के के साथ हुई है. दरअसल, यहां पर 12 साल के एक मासूम छात्र के साथ तीन लड़कों ने कुकर्म किया और फिर उसके निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी और ईंट से बुरी तरह उसकी पिटाई भी करी.

इस तरह सामने आया मामला

जिस बच्चे के साथ ये घटना हुई उसने घर पर इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया तो मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का खुलासा हुआ। वहीं अस्पताल के डॉक्टर्स ने पुलिस को छात्र के साथ हुई कुकर्म सूचना दी हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस बारे में परिजनों से पूछताछ की तो परिवार ने मामला ही दर्ज कराने से ही इंकार कर दिया था। लेकिन काउंसलिंग कराने पर किसी तरह परिवार इसके लिए तैयार हुआ। इसके बाद इस पुलिस ने कुकर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है।

Read also – चीते लाकर अपनी पीठ थप-थपाने वाली सरकार, दम तोड़ती हज़ारों गायों पर मौन क्यों.

आईसीयू में भर्ती है मासूम


फिलहाल पीड़ित एलएनजेपी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है। हैवानियत का शिकार पीड़ित छात्र परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहता है। वह सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि 18 सितंबर को सुनसान जगह पर ले जाकर तीन लड़कों ने छात्र के साथ जबरन कुकर्म किया। वहीं इस मामले में पकडे गए दोनों लड़कों को जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

डराने के निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

जाँच में पता चला कि बच्चे द्वार कुकर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड और ईंट से उस पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसे डराने-धमकाने के लिए उसके निजी अंग में रॉड डालकर यह धमकाया कि किसी से घटना के बारे में बताया तो और भी बुरा हश्र करेंगे। 

दो आरोपी पीड़ित के दोस्त, दोनों नाबालिग

वहीं इस मामले की जाँच कर रहे डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि परिवार ने बयान देने से मना कर दिया था। 24 सितंबर एक एनजीओ की मदद से मासूम की मां की काउंसलिंग करवाई तो परिजन शिकायत देने को तैयार हुए। दोनों आरोपी पीड़ित के दोस्त हैं। इनकी उम्र 11-12 साल के बीच है। एक लड़का तो पीड़ित का रिश्ते का भाई भी है। वहीं तीसरे अरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

महिला आयोग का पुलिस को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा- ‘दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए. हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई है. 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं.’

क्यों कम नहीं हो रहा देश की राजधानी दिल्ली के कचरे का पहाड़ ?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds