Hajj की पैदल यात्रा करने निकला फिर एक युवक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 अभी पूरी दुनिया में मुसलमानों के पवित्र स्थल हज़ (Hajj) की यात्रा चल रहीं हैं, जिसमें देश-विदेश के तमाम हज़ यात्री जा रहें हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि एक मुस्लिम युवक हज़ यात्रा करने पैदल ही निकल गया है। वीडियो में यह युवक आगे-आगे चल रहा है और इसके पीछे-पीछे पुलिस चल रहीं है। यहां तक कि पुलिस की एक गाडी भी इस युवक के आगे-आगे चल रहीं है , रास्तों को साफ़ करवाया जा रहा है।

मुस्लिम नौजवानों की फौज भी इस युवक के पीछे पीछे चल रहीं है , सभी इस युवक के साथ सेल्फी लेने के लिए इसके पीछे पड़ें हैं। ह्यूमन चैन बना कर लोग इस युवक को सुरक्षा दे रहें हैं। बताया जा रहा है, यह युवक पिछले 48 दिनों से पैदल हज़ की यात्रा पर निकला हुआ है और इसका इरादा कैसे भी अगले साल होने वाली हज़ यात्रा पर जाना है और पैदल मक्का पहुंच कर हज़ का फ़रीज़ा अदा करेंगे। इन्होंने अपनी यात्रा केरल से शुरू की थी, अभी यह गुजरात पहुंच चुके हैं। यह एक होटल में रुके थे। वहां कई मुस्लिमों ने इनके होटल के नीचे आ कर इनको मुबारकबाद दी। सब इनके नेक कदम की कबीले तारीफ कर रहें हैं। 

सोशल मीडिया पर हो रहें ट्रोल 

अपनी पैदल यात्रा के साथ इस युवक को सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्रोल भी कर रहें हैं। कोई इन्हें कह रहा है कि पैदल कैसे जाएगा ? समुन्द्र कैसे पार करेगा ? दुब के मर जायेगा। बता दें , यह युवक पहले भारत से होते हुए पाकिस्तान जाएगा फिर अफगानिस्तान होते हुए ईरान जाएंगे। उसके बाद ईरान से होते हुए कुबैत जायेंगे और उसके बाद यह सऊदी अरब में प्रवेश कर जाएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds