क्या Swara Bhaskar ने सच में रानी पद्मावती को कायर कहा? जौहर बयान पर ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 02 सितम्बर 2026, 05:48 PM Updated: 02 सितम्बर 2026, 10:30 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Swara Bhaskar: क्या स्वरा भास्कर ने सच में रानी पद्मावती को कायर कहा है? सोशल मीडिया पर छिड़े महासंग्राम के बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने खुद सामने आकर इस पर अपनी सफाई दी है। दरअसल, दिल्ली के एक इवेंट में ‘रेप कल्चर’ और ‘जौहर प्रथा’ पर दिए उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा बवाल मच गया था। फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर टिप्पणी करने के कारण भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही अभिनेत्री ने अब एक वीडियो जारी कर पूरा सच बताया है।

स्वरा भास्कर ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनके अंग्रेजी बयान का गलत अनुवाद कर अफवाह फैलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने कतई ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं।” तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है।

और पढ़ें: आखिर क्यों 5 महीने में ही टूट गई Badshah और Isha Rikhi की शादी? सामने आई बड़ी वजह!

आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

आपको बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत 31 अगस्त 2026 को दिल्ली में हुए एक इवेंट से हुई। इस इवेंट में स्वरा भास्कर से साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर लिखे गए उनके एक पुराने ओपन लेटर पर सवाल पूछा गया था। सवाल का जवाब देते हुए स्वरा ने कहा कि फिल्म का जौहर सीन ‘रेप कल्चर’ (Rape Culture) की मानसिकता को बढ़ावा देता है,

जहाँ महिला के सम्मान को केवल उसके शरीर से जोड़कर देखा जाता है। इसके बाद इवेंट की एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन पर इतिहास और रानी पद्मावती का अपमान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

Swara Bhaskar ने सफाई में क्या कहा?

भारी ट्रोलिंग और विवाद बढ़ता देख स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की। स्वरा (Swara Bhasker) ने कहा, “मैंने अपना बयान अंग्रेजी में दिया था। कुछ लोगों ने जानबूझकर उसका गलत हिंदी अनुवाद किया ताकि नफरत फैलाई जा सके।”

उन्होंने साफ किया कि वह रानी पद्मावती को कायर नहीं कह रही थीं, बल्कि वह एक काल्पनिक स्थिति की बात कर रही थीं कि अगर आज के दौर में कोई रेप सर्वाइवर उस सीन को देखेगी, तो उसे कैसा महसूस होगा। स्वरा ने आगे कहा कि वह आज भी अपने इस स्टैंड पर कायम हैं कि किसी महिला का सम्मान सिर्फ उसके शरीर में नहीं होता और बलात्कार के बाद भी महिलाओं को सम्मान से जीने का पूरा अधिकार है।

स्वरा का सवाल

उन्होंने देश में हाल ही में हुए दुष्कर्म के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे देश की जो स्थिति है, उसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीने के अधिकार पर बात करना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वरा इस मुद्दे पर घिरी हैं। इससे पहले साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को एक खुला खत (Open Letter) लिखा था।

उस खत में उन्होंने फिल्म के क्लाइमेक्स (जौहर सीन) की तीखी आलोचना करते हुए लिखा था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे महिलाओं की स्थिति सिर्फ उनके शरीर तक सीमित कर दी गई है। उनके इसी पुराने स्टैंड पर अब 2026 में दोबारा सवाल पूछा गया था, जिससे यह नया विवाद खड़ा हो गया। स्वरा का कहना है कि क्या महिलाओं की शारीरिक पवित्रता उनकी जिंदगी से भी ज्यादा कीमती है?

आपकी क्या राय है? स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के इस बयान और उनकी सफाई पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, या फिर इतिहास और संस्कृति पर उनकी यह टिप्पणी गलत थी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds