Badshah: करीब दो महीने पहले जिस शादी की खबरों पर ईशा रिखी ने मुहर लगाई थी, आज उसी रिश्ते का ‘द एंड’ हो गया है! रैपर बादशाह और ईशा रिखी का शादी के महज 5 महीने बाद ही रिश्ता टूट चुका है। पिछले कुछ हफ्तों से चल रही अनबन की खबरों के बीच, अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर खुद आधिकारिक तौर पर अलग होने का ऐलान कर दिया है।
और पढ़ें: Arshad Warsi ने Kangana Ranaut पर क्यों कसा तंज? स्टार किड्स और नेपोटिज्म पर कही ये कड़वी बात!
Badshah ने की अपील
सोमवार रात को बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जैसा जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया। बादशाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हमने एक-दूसरे के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और इस मामले पर कोई फालतू की अटकलें न लगाई जाएं।
Isha ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि इस रिश्ते में दरार की खबरें अचानक नहीं आईं। पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर लगातार इनके अलग होने की चर्चा थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके जख्म दिखाई नहीं देते… मैं डर की वजह से लंबे समय तक चुप रही।’ ईशा के इस बयान के बाद से ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि इस शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
5 महीने में ही रिश्ता खत्म
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद जून के महीने में ईशा ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबरों को कंफर्म किया था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिस रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए फैंस इतने वक्त से इंतजार कर रहे थे, वो महज 5 महीने में ही खत्म हो जाएगा।
यह सिंगर और रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले साल 2020 में बादशाह अपनी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह से भी अलग हो चुके हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है।
इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि सेलिब्रिटीज के रिश्ते अब बहुत जल्दी टूट रहे हैं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।













































