Arshad Warsi ने Kangana Ranaut पर क्यों कसा तंज? स्टार किड्स और नेपोटिज्म पर कही ये कड़वी बात!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 31 अगस्त 2026, 06:29 PM Updated: 31 अगस्त 2026, 06:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Arshad Warsi: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस अब एक आम बात हो गई है। फिल्मी दुनिया में स्टार किड्स बनाम आउटसाइडर्स की जंग कोई नई नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बहस को असल में हवा किसने दी? हाल ही में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने इस पूरी बहस का क्रेडिट कंगना रनौत को देते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जो नेपोटिज्म को लेकर एक बिल्कुल अलग नजरिया पेश करती हैं। आइए जानते हैं अरशद वारसी के इस बयान के पीछे की पूरी कहानी

और पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते भाई-बहन ने रक्षाबंधन पर लूटी महफिल, जानें कैसे सलैब्रेट किया स्लैब्स ने राखी का त्योहार! TV Celebs Raksha Bandhan

Arshad Warsi ने Kangana पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल एक इंटरव्यू में जब अरशद वारसी से नेपोटिज्म को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक ढंग से अपनी बात रखी। अरशद ने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब ‘नेपोटिज्म’ जैसा कोई मुद्दा ही नहीं था। यह पूरी बहस कंगना रनौत की वजह से शुरू हुई और इतनी बड़ी बन गई।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि वो तो इसे पसंद करते हैं। अरशद ने स्टार किड्स का बचाव करते हुए कहा कि दर्शकों की उम्मीदों की वजह से उन पर बहुत भारी दबाव होता है। नेपोटिज्म से सिर्फ एक ही फायदा होता है कि आपके लिए रास्ता या दरवाजा जल्दी खुल जाता है। लेकिन, अगर आपमें टैलेंट नहीं है, तो वो दरवाजा उतनी ही जल्दी बंद भी हो जाता है।

अपने बच्चों के लिए नहीं करेंगे सिफारिश

एंड में सिर्फ हुनर ही टिकता है। इस बातचीत के दौरान अरशद ने अपने बच्चों, बेटे जेके वारसी और बेटी ज़ेन ज़ो वारसी का भी जिक्र किया। अरशद ने साफ कहा कि उनके बच्चे भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन वो उनके करियर के लिए किसी भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर को सिफारिश नहीं करेंगे।

अरशद (Arshad Warsi ) का मानना है कि वो अपने बच्चों की सफलता या विफलता से नहीं डरते। वो चाहते हैं कि उनके बच्चे खुद अपनी मेहनत से काम सीखें, संघर्ष करें और एक्टिंग को एक कला की तरह समझकर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाएं, न कि किसी कनेक्शन के दम पर।

देखा जाए तो अरशद वारसी ने पैरेंटिंग और नेपोटिज्म दोनों पर एक बहुत ही समझदारी भरा नजरिया पेश किया है। बिना टैलेंट के गॉडफादर भी किसी का करियर नहीं बचा सकता। लेकिन कंगना रनौत और स्टार किड्स को लेकर दिए गए उनके इस बयान पर आपकी क्या राय है? क्या आप अरशद वारसी की बात से सहमत हैं? हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds