सिसोदिया का भाजपा पर बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री केजरीवाल को मारने की चल रही साजिश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 नवम्बर 2022, 12:00 AM Updated: 25 नवम्बर 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा केजरीवाल को मारने की कर रही साजिश

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief minister Manish Sisodiya) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर यह आरोप लगाया कि भाजपा ने गुजरात (Gujarat Assembly Election)और एमसीडी (MCD) चुनाव में हार के डर के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को जान से मारने की साजिश रची है। दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इसमें शामिल हैं। सिसोदिया ने कहा, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती।

Also read- एक तरफ AAP विधायक की पिटाई तो रेपिस्ट ने तिहाड़ में जैन की मुश्किलें बढ़ाई

राहुल गांधी का लुक सद्दाम हुसैन की तरह

यह बवाल सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच आपत्तिजनक बयान देने के बाद शुरू हुआ।  उन्होंने कहा था कि कोई भी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को पीट सकता है। उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी का लुक सद्दाम हुसैन की तरह है।

मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह के पीटने पर दिया था बयान

मनोज तिवारी ने यह बयान मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह (Gulab Singh) के पीटे जाने के बाद दिया था। तिवारी ने अपने बयान में कहा कि, ”कोई भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आंख फोड़ और पैर तोड़ सकता है। मैं देश के गृह मंत्री से उनको सुरक्षा देने की मांग करता हूं, क्योंकि लोग उन्हें कहीं भी पीट सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल को अपने कर्मों की सजा तो मिलनी ही है।

सिसोदिया का भाजपा पर आरोप

मनोज तिवारी के इसी बयान पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भाजपा पर मुख्यमंत्री को मारने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा कि, “गुजरात व MCD चुनाव में हार के डर से बौखलाई BJP @ArvindKejriwal की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली गई है।  AAP इनकी तुच्छ राजनीति से नहीं डरती,इनके गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी।

Also read- गुजरात में आज है चुनावी मंडे, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल की तिगड़ी लगी है जनता को लुभाने में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds