श्रद्धा हत्याकांड : नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में आरोपी आफताब ने बताया शव के टुकड़े करने का राज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 दिसम्बर 2022, 12:00 AM Updated: 02 दिसम्बर 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमीन पूनावाला ने नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में किया खुलासा 

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में एक बड़ा खुलासा किया है और ये खुलासा श्रद्धा की हत्या करने और उसके बाद उसके टुकड़े करने को लेकर है. 

Also Read- जिल्लू यादव का हुआ निधन, 26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई.

गला दबाकर करी हत्या और चाइनीज चौपर से किए टुकड़े 

नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करी और उसके बाद शव के टुकड़े करने के लिए चाइनीज चौपर का भी इस्तेमाल किया. इसी के साथ आफताब ने नार्को टेस्ट में ये भी जानकारी दी कि उसने जिस आरी से श्रद्धा के शव को काटा था, उस आरी को गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पास झाड़ियों में कहीं फेंक दिया था. 

श्रद्धा का सिर जंगल में और समुद्र में फेका मोबाइल 

श्रद्धा हत्याकांड : नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में आरोपी आफताब ने बताया शव के टुकड़े करने का राज — Nedrick News

इसी के साथ नार्को और पोस्ट नार्को टेस्ट में आफताब ने ये भी बताया कि शव के टुकड़े करने एक बाद उसने  श्रद्धा के सिर का हिस्सा उसने महरौली के जंगलों में और उसका मोबाइल मुंबई के समुद्र में फेंका था

एक जैसे थे सभी जवाब 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आफताब ने अपने नारको टेस्ट और पोस्ट नार्को टेस्ट में सभी सवालों के बिल्कुल एक जैसे जवाब दिए हैं. वहीं  आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट इसलिए कराया गया था, ताकि ये पता चल सके कि आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान जो जवाब दिए हैं, वहीं जवाब वो पूरे होश में पोस्ट नार्को टेस्ट के दौरान भी देगा या नहीं. इसी के साथ पॉलीग्राफ व नार्को जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान समान जवाब दिए हैं. 

35 टुकड़े कर फेंके थे जंगल में

आपको बता दें कि मुंबई निवासी श्रद्धा वालकर की उसके लिव-इन-पार्टनर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर 300 लीटर फ्रिज में तीन सप्ताह तक रखे रहा,रोज उसका चेहरा देखता. उसके बाद प्लानिंग कर आफताब ने महरौली के जंगल में शव के टुकड़े फेंकना शुरु कर दिया. खास बात यह रही कि शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए रात दो बजे निकलता था. वहीं पुलिस में जाँच में शव का सिर का हिस्सा नहीं मिला था. 

Also Read- Bhopal gas tragedy : जब भोपाल की हवा जहरीली होने के साथ-साथ हो गयी जानलेवा, नींद में मर गये थे लोग

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds