Taarak Mehta सीरियल को 14 सालों बाद अलविदा कहेगा ये मेन किरदार! खबर जानकर फैंस को लगेगा बड़ा झटका!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 मई 2022, 05:30 AM Updated: 17 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” सब टीवी पर आने वाला शो तकरीबन 14 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही बढ़ती रही है। इसके अलावा इस शो के हर एक कलाकारों को भी लोग बेहद ही पसंद करते है। लेकिन इसी बीच अब सीरियल से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है, जो तारक मेहता के फैंस को शॉक करके रख देंगे। सीरियल से जुड़ा एक अहम किरदार 14 सालों बाद तारक मेहता का साथ छोड़ने जा रहा है।  

दरअसल, ताजा जानकारी के मुताबिक ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में तारक मेहता का किरदार अदा करने वाले शैलेश लोढ़ा इस शो को अब अलविदा कहने वाले है। इस खबर ने लोगों को काफी निराश किया है। तारक मेहता के किरदार ने लोगों के दिलों में एक बेहतरीन छाप छोड़ी। इस किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। 

रिपोर्टस के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा पिछले कुछ समय से तारक मेहता की शूटिंग पर नहीं गए और ना ही आगे जाने का प्लान है। हालांकि शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शैलेश अपने कॉन्ट्रेक्ट से खुश नहीं हैं। उनका ये भी मानना है कि शो में डेट्स का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। मेकर्स डेट्स का अपने मनमुताबिक इस्तेमाल करते है, जिससे शैलेश कंफर्टेबल नहीं है।

इस वजह से वो शो के मेकर्स से खासे नाराज़ है। वहीं शैलेश के शो छोड़ने की एक और वजह बताई जा रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो करने के कारण उन्होंने कई अच्छे ऑफर्स ठुकरा दिए थे। ऐसे में अब वो उस मौके को गंवाना नहीं चाहते। 

बता दें कि शैलेश के शो छोड़ने को लेकर फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। जाहिर है कि फैंस तारक मेहता के किरदार से इमोशनली कनेक्ट करने लगे हैं, जिसकी वजह से तारक मेहता का शो में ना होना उन्हें खलेगा। हालांकि देखने वाली बात तो ये होगी कि शैलेश लोढा के सीरियल छोड़ने की बात कितनी सही साबित होती है या नहीं? 

गौरतलब है कि इससे पहले भी शो का बेहद अहम किरदार निभाने वाली दयाबेन यानि दिशा वकानी तारक मेहता शो छोड़कर जा चुकी है। दिशा वकानी को अब तक का शो का सबसे बड़ा हिस्सा माना जाता रहा है। फैंस की खासा डिमांड पर दयाबेन के रूप में दिशा वकानी को ही लाने को लेकर मेकर्स ने उनसे बात की। लेकिन दिशा की कई शर्तें है जिन्हें मेकर्स पूरा करने में असमर्थ है। हालांकि फैंस की भारी डिमांड के बाद मेकर्स ने कहा था कि वो दया बेन के रूप में किसी ओर एक्ट्रेस की वापसी कराएंगे। इसके बावजूद दयाबेन के किरदार में दिशा की जगह अभी कोई भी एक्ट्रेस नही लें पाईं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds