भरी पार्टी में Kangana Ranaut ने एक शख्स को किया लगातार K*iss! जानिए कौन है वो खुशनसीब इंसान?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 मई 2022, 05:30 AM Updated: 17 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली Bollywood अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी अपनी आगामी फिल्म धाकड़ (Dhakad) के प्रमोशन के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन उनको कहीं ना कहीं किसी चैनल पर इंटरव्यू देते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच Kangana Ranaut का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक भरी पार्टी में एक शख्स को लगातार Kiss करते हुए दिख रही हैं। जिसके बाद से ही चारों तरफ कंगना के Kiss के खूब चर्चे हो रहे हैं। कंगना के तमाम फैन्स ये वीडियो देखकर हैरान है। हर कोई ये कयास लगा रहा हैं कि कहीं वो शख्स जिसके साथ कंगना पार्टी में खूब मस्ती कर रही हैं और उन्हें Kiss कर रहीं है, वो कंगना का नया बॉयफ्रेंड तो नहीं है।

Lockup का कंटेस्टेंट निकला वीडियो वाला शख्स 

जिस शख्स को वायरल वीडियो में कंगना रनौत पार्टी में Kiss करते हुए दिख रही है, वो कोई और नहीं कंगना के पिछले रिएलिटी शो लॉकअप  (Lock Up) के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा (Shivam Sharma) हैं। शिवम शर्मा लॉकअप शो के चर्चित कंटेस्टेटों में से एक थे। वो लॉकअप के सबसे पहले कंटेस्टेंट थे , जिन्होंने अंजलि अरोड़ा को हराकर शो के फिनाले का टिकट जीता था। शो में उनकी और सारा खान के बीच की प्यार भरी मस्ती काफी पसंद की गई थी। शिवम शो में अपनी  शायरी और मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते थे। इन्होनें शो में सारा खान के साथ काफी फ़्लर्ट किया था। शिवम सारा को शुरू से ही अपना क्रश बताते थे।

कंगना ने रखी थी ग्रैंड पार्टी

Lockup शो की अपार सफलता के बाद कंगना और एकता कपूर ने मिलकर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में शो के सभी कंटेस्टेंट्स आए थे। इस पार्टी में कंगना के अलावा कुछ जाने माने सेलेब्स ने भी शिरकत की थी।

लॉकअप शो को स्टैंडउप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारूकी ने पायल रोहतगी को हराकर जीता था। ये शो OTT प्लेटफार्म Mx Player पर आया था। बिग बॉस के तर्ज पर आया ये शो दर्शको के द्वारा बेहद पसंद किया गया। साथ ही शो की होस्ट कंगना को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। सूत्रों की मानें तो पहले सीजन के सुपरहिट होने के बाद जल्द ही शो के मेकर्स लॉकअप के सीजन 2 की घोषणा करने वाले हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds