दिल्ली में सीनियर डॉक्टर की हत्या, 15 किलो सोना लूटा, नेपाल से बुलाए ‘हत्यारे’, ऐसे रची गई मौत की कहानी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर को निजामुद्दीन के पॉश इलाके जंगपुरा में लूट के लिए एक सीनियर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। मृतक डॉक्टर की पहचान 63 वर्षीय योगेश चंद्र पॉल के रूप में हुई है। डॉ. योगेश चंद्र पॉल पेशे से एक जनरल फिजिशियन थे। पॉल की हत्या की जानकारी पुलिस को शुक्रवार शाम 6:50 बजे मिली। पुलिस का कहना है कि घर में घुसे बदमाशों ने डॉक्टर को कुर्सी से बांध दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

और पढ़ें: 100 से अधिक महिला से रेप करने वाले जलेबी बाबा की हुई मौत, जानें क्राइम कुंडलीघटना के वक्त घर में अकेले थे

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 06:30 बजे जब डॉ. योगेश चंद्र पॉल की पत्नी डॉ. नीना पॉल घर लौटीं तो उन्होंने योगेश चंद्र पॉल को किचन में मृत पाया. डॉ. योगेश के हाथ बंधे हुए थे और मुंह बंद था। वहीं, पालतू कुत्ता मौली बाथरूम के अंदर बंद था। शुरुआती जांच में पता चला है कि डॉ. योगेश की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. पॉल के गले में कुत्ते का पट्टा बंधा हुआ था। साथ ही उनके सिर पर किसी वस्तु से हमला भी किया गया था। डॉ. पॉल के सिर पर चोट थी और हाथ पर भी घाव के निशान थे। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ऐसे रची गयी हत्या की कहानी

पुलिस के मुताबिक, हत्या में कुल 7 लोग शामिल हैं, जिनमें से 4 नेपाली नागरिक हैं। आशंका है कि चारों नेपाली नागरिक भारत से भाग गए हैं। हत्या की मास्टरमाइंड डॉ. पॉल की घरेलू नौकरानी बसंती है, जो 24 साल से डॉक्टर के घर में काम कर रही थी। खबरों की मानें तो हत्यारे 5 दिन पहले से डॉक्टर के घर की रेकी कर रहे थे। इसके बाद हत्या और डकैती की योजना को अंतिम रूप देते हुए 10 मई की रात करीब 1.30 बजे पांच लोग पीछे के दरवाजे से मृतक डॉक्टर के घर में घुस गये और वारदात को अंजाम दिया।

15 किलो सोना लोटा, आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर की हत्या के बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। करीब चार लाख रुपये नकद और 15 किलो सोना लूटने के बाद सभी आरोपी दो-दो की टोली में निकल गये। पुलिस जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिले और घटनास्थल पर मौजूद तीन आरोपियों बसंती, हिमांशु जोशी और आकाश को पकड़ लिया गया जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें: पहले किया गैंगरेप फिर काट दी तलवार से उंगलियां, जानें बांसवाड़ा कांड की खौफनाक वारदात 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds