जब बॉलीवुड के किंग खान और ग्रीक गॉड के बीच हुई थी तकरार, अकेले पड़ गए थे ऋतिक रोशन

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

एक समय था जब अमिताभ बच्चन का स्टारडम काफी कम हो गया था, उस दौरान नए कलाकारों ने सिनेमा में कदम रखा और अपनी अनोखी छाप से फैंस के दिलों में बस गए। इन्हीं स्टार्स में से एक थे शाहरुख खान। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के बाद शाहरुख खान ने ही बॉलीवुड में सुपरस्टार की गद्दी संभाली थी. हालांकि वक्त बदलते देर नहीं लगती। एक समय जहां शाहरुख ने अमिताभ की जगह ली थी, वहीं अब शाहरुख खान की जगह लेने के लिए 21वीं सदी की शुरुआत में 14 जनवरी 2000 को बॉलीवुड में एक नए सुपरस्टार का जन्म हो चुका था, जिसका नाम है ऋतिक रोशन। फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने अपने पापा द्वारा बनाई गयी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा। ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। जब ऋतिक ने बॉलीवुड में एंट्री की तो शाहरुख की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। इसके बाद शाहरुख की तुलना ऋतिक से की जाने लगी। सभी को लगा कि अब शाहरुख का युग खत्म हो गया है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की एक नई पीढ़ी शुरू हो गई है। शाहरुख के लिए हालात इतने खराब हो गए थे कि अब उन्हें अपना स्टारडम खोने का डर सताने लगा था। और ऐसा करते-करते ऋतिक और शाहरुख खान के बीच तकरार बढ़ने गया।

और पढ़ें: ‘राज कपूर, मैं आपका चमचा नहीं’, जब शत्रुघ्न सिन्हा को अपने बयान के लिए झेलनी पड़ी कड़ी आलोचना 

शुरुआत से रही रिश्तों में खटास

पहली ही फिल्म में ऋतिक में एक कंप्लीट सुपरस्टार की झलक दिखने लगी थी। वह एक ऐसे स्टार हैं जिनके पास एथलेटिक शरीर और सुंदर व्यक्तित्व है। गोविंदा के बाद डांस के मामले में  ऋतिक ने ही पहचान बनाई थी। ऋतिक का चेहरा और व्यक्तित्व इतना आकर्षक और शानदार है कि उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाने लगा। हालांकि यही कारण रहा उनकी और शाहरुख की दुश्मनी का।

2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन सेट पर ये दोनों सितारे एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे।

शाहरुख-ऋतिक की होती थी तुलना

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी किताब ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में इस फिल्म के सेट पर हुई कई घटनाओं का जिक्र किया है। फिल्म निर्माता ने अपनी किताब में लिखा है कि उस दौरान मीडिया में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बीच काफी तुलना की जाती थी। इसलिए शाहरुख और ऋतिक प्रोफेशनल रिलेशनशिप से आगे बढ़कर दोस्त नहीं बन सके। फिल्म निर्माता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और काजोल ने भी ऋतिक से दूरी बनाए रखी। फिल्म के सेट पर करण जौहर और करीना कपूर ही थे जिनकी ऋतिक के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। शूटिंग पूरी होने के बाद दिसंबर 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। महज 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लगभग 136 करोड़ का कलेक्शन दर्ज करने में कामयाब रही थी।

बढ़ता रहा विवाद

‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद दोनों स्टार्स के बीच फिल्म क्रेजी 4 के दौरान विवाद और बढ़ गया। दरअसल, इस फिल्म में दोनों स्टार्स ने फिल्म के टाइटल ट्रक पर एक आइटम नंबर किया था। हालांकि पहले यह तय हुआ था कि फिल्म के प्रमोशन में शाहरुख का आइटम नंबर पेश किया जाएगा, लेकिन जब फिल्म के प्रमोशन की बात आई तो ऋतिक का आइटम सॉन्ग लॉन्च किया गया, जिससे शाहरुख को चीटेड महसूस हुआ। इसके बाद से उनके और ऋतिक के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ गया।

फिर मिट गईं दूरियां

जैसे-जैसे समय बीतता गया शाहरुख और ऋतिक के बीच की सारी कड़वाहट दूर हो गई और दोनों दोस्त बन गए। फैन्स को उनकी दोस्ती का सबूत तब मिला जब ऋतिक ने 2011 में शाहरुख की ‘डॉन 2’ में कैमियो किया।

और पढ़ें: 20 साल बाद दुबारा रिलीज हुई सुपरस्टार थलपति की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर टूट गया ‘शोले’ का रिकॉर्ड

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds