अब तक नहीं सुलझा गोविंदा-कृष्णा के बीच का विवाद? जानिए आखिर क्यों और कब मामा-भाजे के रिश्तें में आई दरार?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 नवम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 17 नवम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कभी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने वाले मामा और भांजे, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में पिछले कई सालों से दरार आई हुई है। इनमें से एक बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डासिंग से लोगों का दिल जीतते है, तो दूसरे जबरदस्त कॉमेडी करने के लिए जाने जाते है।

गोविंदा वाले एपिसोड में नहीं आए कृष्णा

वैसे तो कृष्णा अभिषेक अक्सर ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने मामा का नाम लेते हुए और उनके डांस स्टाइल को कॉपी करते हुए नजर आते है, लेकिन दोनों के रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं हुए है। एक बार फिर से इन दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया। ये तब हुआ जब कपिल शर्मा शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में गोविंदा आए और इस दौरान कृष्णा अभिषेक एपिसोड में नहीं दिखे।

इसके बाद से ही इन खबरों को फिर हवा मिल गई कि अब तक गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद सुलझ नहीं पाया है। इस दौरान गोविंदा ने बातों ही बातों में कृष्णा पर तंज भी कसा। दरअसल, जब चंदन प्रभाकर (चंदू) मजाक करते हुए कहते हैं कि वो कपिल को धक्के मारकर अमृतसर से मुंबई लाए और अब कपिल का खुद का शो है। इसके बाद गोविंदा ने इसको लेकर कृष्णा पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा- ‘कपिल तुझे काम दे ना दे, तेरे भांजे को जरूर देगा।’

भले ही इस दौरान गोविंदा ने किसी का नाम ना लिया हो, लेकिन ये साफ है कि उन्होनें कृष्णा अभिषेक को ही ताना मारा था। आइए हम आपको बताते हैं कि इन दोनों के बीच विवाद आखिर कब, क्यों शुरू हुआ?

जानें दोनों के बीच का पूरा विवाद…

ये पूरा विवाद सोशल मीडिया की एक पोस्ट को लेकर हुआ था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि साल 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह ने एक ट्वीट किया, जिसको लेकर गोविंदा की पत्नी सुनीता भड़क गई। कश्मीर ने लिखा था कि ‘लोग जो पैसों के लिए डांस करते हैं।’ गोविंदा की पत्नी सुनीता को ये बात बुरी लगी।

हालांकि बाद में कश्मीरा शाह ने सफाई भी दी और कहा कि उन्होनें ये पोस्ट कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह के लिए लिखा था, लेकिन गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता नहीं मानी और कहा कि कश्मीरा ने ये उनके लिए ही लिखा था। कृष्णा ने कई बार उनको समझाने की भी कोशिश की।

इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ लिया, तो कृष्णा ने वो पोस्ट कश्मीरा से डिलीट कराई। साथ ही उन्होनें ये भी मान लिया कि गलती कश्मीरा की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सुनीता ने ये भी दावा कि कृष्णा को जो कुछ भी फेम मिल, वो सिर्फ गोविंदा का भांजा होने की वजह से ही मिला।

इसके बाद सुनीता ने कृष्णा के परिवार के साथ रिश्ते खत्म कर दिए। साथ ही कश्मीरा ने भी कहा था कि जब अस्पताल में उनका एक बच्चा जिंदगी और मौत से लड़ रहा था, तो उस दौरान गोविंदा, सुनीता बच्चे को देखने भी नहीं आए। कश्मीरा ने ये भी दावा किया था कि दोनों के फोर्स किया था कि वो अपनी गलती मानकर मांफी मांगे।

पहले भी एपिसोड का हिस्सा नहीं बने थे कृष्णा

इसके बाद कृष्णा ने कई बार अपने मामा-मामी से रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी। इन सबके बाद कृष्णा ने अपने बच्चों के बर्थडे पर उनको इंवाइट किया, लेकिन वो पार्टी में नहीं आए थे। इस दौरान कृष्णा काफी दुखी हो गए थे। वहीं जब बीते साल गोविंदा, अपनी पत्नी और परिवार के साथ कपिल के शो में आए थे, तब सुनीता नहीं चाहतीं थी कि कृष्णा सेट पर मौजूद रहे। इस वजह से वो उस दौरान भी एपिसोड का हिस्सा नहीं थे। इस बाद भी जब गोविंदा शो में आए, तो कृष्णा एपिसोड में नजर नहीं आए। जिससे पता चलता है कि रिश्तों में दरार अब तक दूर नहीं हुई है। देखना होगा कि आखिर दोनों परिवार के बीच का ये विवाद आखिर कब तक सुलझ पाता है…?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds