इस महिला कॉन्स्टेबल की बहादुरी ने दिलाई 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सज़ा | Revathi Tamil Nadu

Nandani | Nedrick News Tamil Nadu Published: 09 अप्रैल 2026, 06:34 PM Updated: 09 अप्रैल 2026, 06:34 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Revathi Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक अद्भुत बहादुरी और न्याय की कहानी सामने आई है, जिसने पूरी पुलिस व्यवस्था में हड़कंप मचा दिया। 7 अप्रैल को आए फ़ैसले में, तमिलनाडु के 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सज़ा सुनाई गई। यह वही केस है, जिसमें पिता–पुत्र पी. जयराज और जे. बेनिक्स को पुलिस कस्टडी में बर्बरता की हदों तक पीटा गया और उनकी जान चली गई। इस पूरे केस को उस मुक़ाम तक पहुँचाने में एक महिला कॉन्स्टेबल एस. रेवती की गवाही निर्णायक साबित हुई।

और पढ़ें: नोएडा में गड्ढे में भरे पानी ने बुझाया घर का चिराग… 3 दोस्त बचे लेकिन छात्र की जान नहीं बच सकी | Noida News

हिम्मत की मिसाल: एस. रेवती

जब पूरे सिस्टम में कोई भी पुलिस के खिलाफ बोलने से डर रहा था, तभी रेवती ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा, “सर, मैं आपको सब कुछ बताऊंगी।” यह बात उनके साहस और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। तत्कालीन हेड कॉन्स्टेबल रेवती उस वक़्त तूतुकुड़ी ज़िले के सतांकुलम पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर थीं। उन्होंने धमकियों और सिस्टम के दबाव की परवाह किए बिना अदालत में पूरी घटना का बारीक बारीक ब्यौरा पेश किया।

कैसे हुआ हादसा | Revathi Tamil Nadu

दोनों पिता–पुत्र को 2020 में कोविड लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हालांकि सीबीआई जांच में पता चला कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़े थे। यह बर्बरता सिर्फ पुलिस के अकड़ और ग़ुरूर का परिणाम थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि जख्मों और ख़ून के बीच उनकी जान चली गई।

गवाही और साक्ष्य

रेवती ने मजिस्ट्रेट के सामने घटना का पूरा विवरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे जयराज और बेनिक्स को लगातार पीटा गया, उनके शरीर पर चोटें आईं और आखिर में उन्हें जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया। रेवती ने सीसीटीवी फ़ुटेज में दिख रहे दोषी पुलिसवालों की पहचान भी करवाई, जिससे साबित हुआ कि आरोपी घटना के वक़्त वहां मौजूद थे।

रेवती ने मजिस्ट्रेट को बताया, “मैं रात के करीब 8:50 बजे थाने पहुंची। अंदर से चिल्लाने और रोने की आवाज़ आ रही थी। वो कह रहा था- ‘अम्मा, दर्द हो रहा है! मुझे छोड़ दो!’ इसी बीच सब-इंस्पेक्टर बालकृष्णन की आवाज़ भी सुनाई दे रही थी। वो चिल्ला रहे थे- ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई थाने में हंगामा करने की?’”

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिसवालों ने पिता–पुत्र को बूट से हमला किया, कपड़े उतार दिए, हाथ बांध दिए और चोट पहुँचाई। रेवती ने बेनिक्स और जयराज को मदद देने की कोशिश की, जैसे उन्हें कॉफ़ी देने का प्रयास, जिसे तुरंत पुलिस ने छीनकर फेंक दिया।

धमकियों के बावजूद अडिग

रेवती को अपने बयान दर्ज करने के दौरान धमकाया गया। पुलिस ने कोर्ट स्टाफ़ को भी डराने की कोशिश की। शुरुआत में रेवती अपने बयान पर साइन करने से डर रही थीं। मजिस्ट्रेट ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रेवती ने यह भरोसा मिलने के बाद ही अदालत में अपना बयान दर्ज किया।

सुरक्षा और न्याय

मद्रास हाई कोर्ट ने रेवती और उनके पति की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कॉन्स्टेबल तैनात किए। अदालत और प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि वह बिना डर के गवाही दे सकें। यही साहस और सुरक्षा का भरोसा इस केस में निर्णायक साबित हुआ और नौ पुलिसकर्मियों को सज़ा-ए-मौत मिली।

और पढ़ें: कस्टडी में बर्बरता पड़ी भारी! बाप-बेटे की जान लेने वाले 9 पुलिसकर्मियों को होगी फांसी | Sathankulam Custodial Death

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds